Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महापौर बोलीं- ठेकेदार ही नहीं, लापरवाह-अफसरों पर भी हो कार्रवाई:समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, करबला तालाब परियोजना पर नाराजगी
Breaking News

महापौर बोलीं- ठेकेदार ही नहीं, लापरवाह-अफसरों पर भी हो कार्रवाई:समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, करबला तालाब परियोजना पर नाराजगी

By adminJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 15 at 92604 pm 1781550907
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 15 at 92604 pm 1781550907
रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने विकास कार्यों में देरी और लापरवाही को लेकर अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया है। निगम मुख्यालय में करीब 6 घंटे तक चली समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी कार्य में गड़बड़ी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, तो उसकी निगरानी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और अभियंताओं पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। महापौर ने अपर आयुक्त को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा महापौर ने खामियां सामने आने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। करबला तालाब परियोजना पर नाराजगी बैठक के दौरान करबला तालाब विकास योजना की समीक्षा में कई खामियां सामने आने पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने मेजरमेंट बुक (एमबी) में पाई गई त्रुटियों और कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताई। महापौर ने कहा कि विकास कार्यों से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी और निर्माण कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यादेश के बाद भी शुरू नहीं हुए कई काम समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि कई विकास कार्यों के लिए कार्यादेश जारी होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुए हैं। इस पर महापौर ने अधिकारियों से जवाब मांगा और कहा कि जनता की सुविधा के लिए स्वीकृत विकास कार्यों को समयसीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। लंबित परियोजनाओं की बनेगी सूची राजधानी में विकास कार्यों में अनावश्यक देरी अब स्वीकार नहीं की जाएगी। लंबे समय से लंबित परियोजनाओं की सूची तैयार कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई भी होगी। सभी योजनाओं की जोनवार समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, 15वें वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना, सांसद निधि, विधायक निधि, महापौर निधि, पार्षद निधि, सामान्य निधि और अन्य विकास मदों के तहत चल रहे कार्यों की जोनवार समीक्षा की गई। महापौर ने सभी अधिकारियों को प्रगति तेज करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, विनोद पाण्डेय, कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, इमरान खान, सभी जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता और संबंधित ठेकेदार मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भूपेश बघेल बोले- किसान खाद-बीज के लिए परेशान:शिकायतों के बीच सहकारी समितियों का लिया जायजा, DAP की कमी पर सरकार को घेरा

June 16, 2026

छत्तीसगढ़ में मानसून पर ब्रेक, एंट्री से पहले थमी रफ्तार:5 दिन तेज बारिश के आसार, कई जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

June 16, 2026

रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर हाथी घायल:शरीर के पिछले हिस्से में आई गंभीर चोटें, इलाज में जुटा वन अमला

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074316
Views Today : 802
Views Last 7 days : 5333
Views Last 30 days : 9659
Total views : 101859
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.