Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Police crackdown on knife-wielders and smugglers in Durg | दुर्ग में चाकूबाजों और तस्करों पर कार्रवाई: जेब में चाकू और 2.5 किलो गांजा रखकर तलाश रहा था ग्राहक, पुलिस ने दबोचा – durg-bhilai News
Breaking News

Police crackdown on knife-wielders and smugglers in Durg | दुर्ग में चाकूबाजों और तस्करों पर कार्रवाई: जेब में चाकू और 2.5 किलो गांजा रखकर तलाश रहा था ग्राहक, पुलिस ने दबोचा – durg-bhilai News

By adminOctober 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4c77f559 1746 4f84 ac0c d3d45948a52b 1761585042
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4c77f559 1746 4f84 ac0c d3d45948a52b 1761585042

दुर्ग जिले के मोहन नगर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा बेचने की फिराक में पकड़ा। आरोपी के पास से 2 किलो 53 ग्राम गांजा और एक चाकू बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई गई है।

.

जानकारी के मुताबिक 27 अक्टूबर को मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धमधा रोड स्थित पुराने सब्जी मंडी शौचालय के पास एक युवक संदिग्ध हालात में लोगों से बात कर रहा है और गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने तत्काल टीम भेजी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मादक पदार्थ मिला।

2 किलो से ज्यादा गांजा जब्त आरोपी की पहचान शुभम तिवारी उर्फ तुरहा (उम्र 23 वर्ष), पिता रामजी तिवारी, निवासी सिकोला भाटा, दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी से जब्त गांजे का वजन 2 किलो 53 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 574/25 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

लगातार हो रही गिरफ्तारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी है और शहर में ऐसे तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। मोहन नगर पुलिस ने हाल के दिनों में नशा तस्करी से जुड़े कई मामलों में कार्रवाई कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इधर…चाकू लेकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार वहीं मोहन नगर पुलिस ने सोमवार को चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को दुर्ग रेलवे स्टेशन और धमधा रोड सब्जी मंडी इलाके में घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों आरोपी लोगों के बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से खुलेआम चाकू लहराते घूम रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पूर्व में भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहे हैं और इलाके में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे।

स्टील की चाकू बरामद पुलिस को 27 अक्टूबर की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक रेलवे स्टेशन और धमधा रोड के आसपास चाकू लेकर लोगों को धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन नगर ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस ने संदिग्ध युवकों को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से स्टील के चाकू बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोमन कुमार ठाकुर (28 वर्ष), निवासी वार्ड 15 सिकोला बस्ती, दुर्ग और अश्वनी साहू (20 वर्ष), निवासी शक्ति नगर, दुर्ग के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना मोहन नगर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में कार की डिक्की से गांजा जब्त,तीन तस्कर गिरफ्तार:25.30 लाख का सामान बरामद, ओडिशा से लाकर नासिक में खपाने की थी तैयारी

May 6, 2026

मनेन्द्रगढ़ की हसिया नदी दूषित, सीवेज का पानी मिल रहा:सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना अधर में, नदी नाले में तब्दील

May 6, 2026

करही हत्याकांड….9 दिन बाद भी आरोपी फरार:नेता प्रतिपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, IG-SP से बातकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069684
Views Today : 37
Views Last 7 days : 591
Views Last 30 days : 3830
Total views : 90728
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.