Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Police crackdown on knife attackers in Durg district | दुर्ग जिले में चाकूबाजों पर पुलिस की सख्ती: तीन थानों की कार्रवाई में 6 आरोपी गिरफ्तार, 32 पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – durg-bhilai News
Breaking News

Police crackdown on knife attackers in Durg district | दुर्ग जिले में चाकूबाजों पर पुलिस की सख्ती: तीन थानों की कार्रवाई में 6 आरोपी गिरफ्तार, 32 पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – durg-bhilai News

By adminOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 24 at 121044 1761288447
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले के तीन थानों की पुलिस ने धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अशांति फैलाने की आशंका में 20 प्रकरणों में 32 असामाजिक तत्वों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है।

.

दरअसल जिले में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने और चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सघन निगरानी रख रही है।

इसी के तहत गुरुवार (23 अक्टूबर) को सुपेला, वैशाली नगर और अण्डा थाना क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही निगरानी बदमाशों को भी पकड़ा।

whatsapp image 2025 10 24 at 121043 1761288631

धारदार चापड़ से लोगों को डरा रहे थे आरोपी

थाना सुपेला क्षेत्र के कोसानगर मराठी मोहल्ला, आरके मैदान स्लाटर हाउस और राजीव नगर में पुलिस ने कार्रवाई की। यहां आरोपी रियाज खान उर्फ छोटू, भोला गायकवाड़ और रोशन यादव लोहे के धारदार चापड़ और चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाते पाए गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार जब्त किए। इनके खिलाफ थाना सुपेला में धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

निगरानी बदमाशों को भी पकड़ा

वहीं थाना वैशाली नगर क्षेत्र में आरोपी किशन यादव और शेख आरिफ जो कि निगरानी बदमाश है उसे भी धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना अण्डा क्षेत्र के ग्राम निकुम में डोमेन्द्र कुमार शेण्डे को चाकू लेकर लोगों को धमकाने के मामले में पकड़ा गया।

20 मामलों में 32 लोगों को किया गिरफ्तार

इसके अलावा जिलेभर में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धारा 170 बीएनएसएस के तहत 20 मामलों में 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें उतई से 9,पद्मनाभपुर से 5, अंजोरा और नंदिनी नगर से 4-4, मोहन नगर और खुर्सीपार से 2-2, जबकि नगपुरा, भिलाई नगर, नेवई, स्मृतिनगर, रानीतराई और अण्डा से 1-1 व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

लगातार हो रही हत्याएं और चाकू बाजी

जिले में पुलिस के तमाम दावों और तैयारियों के बाद भी अपराधों में कोई कमी नहीं देखने मिल रही है। रोजाना हत्या और चाकूबाजी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने पुराने अपराधियों और निगरानीशुदा बदमाशों की तलाशी और कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि जिले में असामाजिक गतिविधियों और चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों, चाकूबाजों और हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नितेश देवांगन का 12वीं बोर्ड परीक्षा में 9वां स्थान:कपड़ा बुनने वाले के बेटे ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, अधिकारी बनने का है सपना

April 30, 2026

बलौदाबाजार में बारातियों से मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़:एसपी-कलेक्टर के निर्देश पर 14 गिरफ्तार, 8 को जेल भेजा गया

April 30, 2026

कोरबा निगम विशेष बैठक में दो प्रस्ताव पारित:महिला आरक्षण बिल पर निंदा, भाजपा पार्षदों का प्रदर्शन, ‘सद्बुद्धि’ के लिए कांग्रेस ने किया हवन

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069286
Views Today : 102
Views Last 7 days : 956
Views Last 30 days : 4061
Total views : 90290
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.