Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Police conduct surgical strike in Ganja stronghold | गांजा के गढ़ में पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: 120 घरों वाली उड़िया बस्ती को 70 पुलिस के जवानों ने चारों तरफ से घेरा, हर की तलाशी ली, आधार और राशन कार्ड चेक किया – durg-bhilai News
Breaking News

Police conduct surgical strike in Ganja stronghold | गांजा के गढ़ में पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: 120 घरों वाली उड़िया बस्ती को 70 पुलिस के जवानों ने चारों तरफ से घेरा, हर की तलाशी ली, आधार और राशन कार्ड चेक किया – durg-bhilai News

By adminOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 15 at 62213 pm 1760596707
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नशे और अपराधों में बार-बार संलिप्ता सामने आने वाली कुम्हारी की उड़िया बस्ती के एक-एक घर को खंगाला। सुबह करीब 4 बजे पुलिस की पूरी टीम ने बस्ती को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान आस-पास के पुलिस थानों और पुलिस लाइन के जवान तैनात रहे। पुलिस ने सभी घरों म

.

जांच के दौरान चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस की टीम।

जांच के दौरान चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस की टीम।

बस्ती में 120 घर, सभी की हुई जांच नशे के अवैध कारोबार और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कुम्हारी के रुप नगर उड़िया बस्ती में बड़ी कार्रवाई की। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस की 70 सदस्यीय टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने बस्ती के करीब 120 घरों में दबिश देकर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की और उनके दस्तावेजों की तस्दीक की। बताया जा रहा है कि इस बस्ती में 120 घर हैं। सभी घरों की जांच की गई है।

पहले देखिए ये तस्वीर

whatsapp image 2025 10 15 at 62213 pm 1760596905
whatsapp image 2025 10 15 at 62215 pm 1760597006
whatsapp image 2025 10 15 at 62216 pm 1760597099
whatsapp image 2025 10 15 at 62213 pm 1 1760597134

आधार कार्ड और राशन कार्ड की हुई जांच अचानक हुई पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने बस्ती की गलियों को चारों तरफ से घेरकर एक-एक घर की तलाशी ली। इस दौरान घरों में मौजूद लोगों से उनकी पहचान के दस्तावेजों की जांच की गई। खासकर सभी के आधार कार्ड और राशन कार्ड की जांच की गई।

गांजा बिक्री के नाम से बदनाम है बस्ती जानकारी के अनुसार रुप नगर उड़िया बस्ती लंबे समय से गांजा बिक्री और नशे के अवैध कारोबार के लिए बदनाम है। पुलिस को लगातार इस इलाके से गांजा और ब्राउन शुगर की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर बुधवार को तड़के यह विशेष सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान पुलिस को कोई मादक पदार्थ या अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्ति नहीं मिले, लेकिन इस छापेमारी ने नशे के सौदागरों में खौफ जरूर पैदा कर दिया है।

इसी बस्ती के निवासी हैं तड़ीपार आरोपी कुम्हारी थाना प्रभारी योगेंद्र वर्मा ने बताया कि बस्ती में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। कुम्हारी के रुप नगर उड़िया बस्ती में कुछ पुराने अपराधी और संदिग्ध तत्व रहते हैं। इनमें से एक अपराधी को तड़ीपार किया गया है, जबकि दो अन्य संदिग्ध भी अक्सर यहां दिखाई देते हैं। आज के तलाशी अभियान के दौरान ये तीनों घर पर नहीं मिले। उन्होंने कहा कि इस इलाके में पहले भी गांजा तस्कर और असामाजिक तत्वों को पुलिस ने पकड़ा है। समय-समय पर यहां अवैध कारोबार की सूचनाएं मिलती रहती हैं, इसलिए यह सर्च अभियान चलाया गया ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके और लोगों में पुलिस की मौजूदगी का संदेश जाए।

तीन पुलिस थाना, महिला रक्षा टीम की फोर्स रही तैनात पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कुम्हारी थाना, भिलाई-3 थाना और खुर्सीपार थाना के स्टाफ के साथ महिला रक्षा टीम, पुलिस लाइन के जवान समेत अन्य विभाग के 70 से ज्यादा बल तैनात थे। सभी थानों के टीआई और सीएसपी ने भी कार्रवाई का नेतृत्व किया। एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में नशा और अपराधों के खिलाफ लगातार छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। गांजा, हेरोइन, ब्राउन शुगर और नशीली दवाओं के कारोबार में शामिल व्यक्तियों पर पुलिस की नजर है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्री-प्राइमरी RTE से बाहर, 38 हजार गरीब बच्चों पर असर:सरकार बोली- पढ़ाने के 70 करोड़ लगते, ये फाइनेंशियल बर्डन, गलती सुधार रहे

April 28, 2026

डोंगरगढ़ में पोते ने दादी की हत्या की:नशे की लत में वारदात, इलाके में सनसनी,चाकूबाज़ी से 2 दिन में 2 हत्याएं

April 28, 2026

डोंगरगढ़ में विवादित पोस्टर वायरल, पुलिस ने किया खंडन:अवैध शराब पर कार्रवाई का दावा, निष्पक्ष जांच की मांग

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069018
Views Today : 28
Views Last 7 days : 929
Views Last 30 days : 4080
Total views : 90012
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.