Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Police action against those renting out bank accounts | बैंक खाता किराए पर देने वालों पर पुलिस की कार्रवाई: सुपेला में दो ‘म्यूल अकाउंट’ धारकों पर केस दर्ज, 4.29 लाख के संदिग्ध ट्रांजेक्शन के दोनों आरोपी की तलाश जारी – durg-bhilai News
Breaking News

Police action against those renting out bank accounts | बैंक खाता किराए पर देने वालों पर पुलिस की कार्रवाई: सुपेला में दो ‘म्यूल अकाउंट’ धारकों पर केस दर्ज, 4.29 लाख के संदिग्ध ट्रांजेक्शन के दोनों आरोपी की तलाश जारी – durg-bhilai News

By adminOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
supela thana 1759391851
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



supela thana 1759391851

भिलाई के सुपेला इलाके के दो युवकों ने लालच में आकर अपना बैंक अकाउंट किराए पर दे दिया। नतीजा यह हुआ कि इन खातों में 4 लाख 29 हजार 481 रुपए का संदिग्ध ट्रांजेक्शन पकड़ा गया। अब दोनों पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी की तलाशी शुरू हो गई है

.

पहला केस : 3.85 लाख पहुंचे बब्बु अली के खाते में गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसमें सबसे पहले नाम आया कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, सड़क-13, सुपेला निवासी बब्बु अली (39 वर्ष) का। उसने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में खाता खोल रखा था। पुलिस जांच में सामने आया कि बब्बु अली ने खाता साइबर अपराधियों को इस्तेमाल के लिए दे दिया था। नतीजतन 2 जून से 18 दिसंबर 2024 के बीच उसके खाते में 3 लाख 85 हजार 231 रुपए की संदिग्ध रकम ट्रांसफर हुई।

दूसरा केस : 44 हजार पहुंचे गुलफाम के अकाउंट में दूसरा मामला इस्लाम नगर, सुपेला निवासी मोहम्मद गुलफाम (25 वर्ष) का है। उसने भी अपना खाता अपराधियों को सौंप दिया। जानकारी मिली कि गुलफाम ने बैंक ऑफ इंडिया, सुपेला शाखा में अकाउंट खुलवाया था। यहां 29 जून से 30 जून 2024 के बीच 44 हजार 250 रुपए की ठगी की रकम जमा की गई।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धारा 317(2) और 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे ‘म्यूल अकाउंट’ साइबर अपराधियों के लिए काले धन को घुमाने का सबसे आसान रास्ता बन जाते हैं। खाता धारक चाहे सीधे ठगी में शामिल न भी हो, लेकिन अगर उसने अपना अकाउंट किराए पर दिया है तो उसे अपराधी माना जाएगा।

आरोपियों की तलाश जारी सुपेला पुलिस ने कहा कि इस मामले से जुड़े सभी नेटवर्क की छानबीन कर रही है। मामले में जिन दो लोगों पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है उन आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि पैसों के लालच में कभी भी अपना बैंक खाता या एटीएम दूसरों को न दें, वरना सीधे साइबर अपराध में फंस जाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

13 लाख का कच्चा आयरन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार:रायगढ़ में प्लांट में खपाने की थी तैयारी, कागजात नहीं दिखा सके आरोपी

June 16, 2026

भूपेश बघेल बोले- किसान खाद-बीज के लिए परेशान:शिकायतों के बीच सहकारी समितियों का लिया जायजा, DAP की कमी पर सरकार को घेरा

June 16, 2026

महापौर बोलीं- ठेकेदार ही नहीं, लापरवाह-अफसरों पर भी हो कार्रवाई:समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, करबला तालाब परियोजना पर नाराजगी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074317
Views Today : 823
Views Last 7 days : 5354
Views Last 30 days : 9680
Total views : 101880
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.