Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे
Breaking News

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

By adminJune 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 24 at 74441 pm 1782413410
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 24 at 74441 pm 1782413410
छत्तीसगढ़ के भिलाई में NEET, JEE और बाकी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी के लिए हर साल राज्य के अलग-अलग जिलों से हजारों स्टूडेंट्स आते हैं। इन स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लेकर कोचिंग सेंटर्स की लापरवाही सामने आई है। लखनऊ में हुई घटना में 15 छात्रों की मौत के बाद भिलाई के कोचिंग सेंटरों की जांच की गई। इस जांच में ऐसे कई तथ्य सामने आए हैं, जो किसी भी पेरेंट्स की चिंता बढ़ा सकते हैं। छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स को बैठाया जा रहा है। तीन मंजिला इमारत में आने-जाने के लिए एक ही रास्ता है, वो भी मात्र 1 से 2 फीट चौड़ा। कोचिंग सेंटर्स की खिड़कियों पर ग्रिल लगे मिले और सामने की ओर बड़े-बड़े फ्लैक्स और बैनर। यानी अगर आगजनी या कोई अप्रिय स्थिति बनती है तो स्टूडेंट्स को कोचिंग से कूदने का भी मौका नहीं मिलेगा। इसके अलावा सभी कोचिंग सेंटर्स के छत के गेट पर भी ताले लगे मिले। वहीं, प्रशासन की टीम ने अब तक 8 कोचिंग सेंटर्स सील कर दिया है। अफसरों का कहना है कि जल्द ही आगे नियमों का पालन करवाने के लिए कड़ाई करेंगे। देखिए पहले ये तस्वीरें- 70 से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स को नोटिस जिला प्रशासन, निगम प्रशासन और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने भिलाई के 70 से ज्यादा कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि ज्यादातर संस्थानों में सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम तक नहीं हैं। इसके बाद प्रशासन ने 70 से अधिक कोचिंग सेंटर्स को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। जांच में सामने आया कि कई कोचिंग सेंटर छोटे-छोटे कमरों में 100 से 200 स्टूडेंट्स को बैठाकर पढ़ा रहे हैं। पिछले साल भी दिया था नोटिस, किसी ने नहीं सुधारी व्यवस्था भिलाई में 150 से ज्यादा कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं, लेकिन जांच में एक भी संस्थान ऐसा नहीं मिला जहां सुरक्षा के सभी मानकों का पूरी तरह पालन किया जा रहा हो। एसडीआरएफ ने पिछले साल भी भिलाई की कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी कर व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश दिए थे। लेकिन नोटिस मिलने के बाद भी न्यू सिविक सेंटर स्थित एक भी कोचिंग संचालकों ने व्यवस्था नहीं सुधारी। इस बार भी नोटिस जारी किया गया है। हालांकि इस बार कोचिंग सील करने की कार्रवाई की वजह से कुछ सुधार की गुंजाइश नजर आ रही है। और भी कोचिंग संस्थानों पर लग सकता है ताला जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी कर जल्द व्यवस्था सुधारने के लिए कहा गया है। हालांकि ज्यादातर कोचिंग सेंटर्स में मूलभूत नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। अब तक 8 कोचिंग सेंटर्स को सील कर दिया गया है। आने वाले एक-दो दिन में और भी कोचिंग सेंटर्स को सील किया जाएगा। हम रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं और जल्द ही आगे नियमों का पालन करवाने के लिए कड़ाई करेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

माशिमं ने निजी स्कूलों की मान्यता के नियम बदले:खुद की जमीन अनिवार्य नहीं, स्पोर्ट्स-ग्राउंड, लैब शेयर होंगे; 6,800 से ज्यादा स्कूलों पर असर

June 26, 2026

बलरामपुर में बिजली गिरने से 2 मौतें:3-4 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून, 7 दिन गरज-चमक, बिजली गिरने का अलर्ट

June 26, 2026

मोहर्रम पर आज निकलेगा मातमी जुलूस, ट्रैफिक डायवर्ट:यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, करबला तालाब तक पहुंचेगा जुलूस

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075725
Views Today : 129
Views Last 7 days : 2935
Views Last 30 days : 10767
Total views : 105572
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.