Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मोहर्रम पर आज निकलेगा मातमी जुलूस, ट्रैफिक डायवर्ट:यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, करबला तालाब तक पहुंचेगा जुलूस
Breaking News

मोहर्रम पर आज निकलेगा मातमी जुलूस, ट्रैफिक डायवर्ट:यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, करबला तालाब तक पहुंचेगा जुलूस

By adminJune 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 25 at 85307 pm 1782402830
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 25 at 85307 pm 1782402830
मोहर्रम-हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले यौमे आशूरा के अवसर पर शुक्रवार (26 जून) शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से ताजिया और मातमी जुलूस निकाले जाएंगे। इसी के मद्देनजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जुलूस दोपहर करीब 2 बजे शुरू होकर रात 10 बजे चौबे कॉलोनी स्थित करबला तालाब में खत्म होगा। राजातालाब, मोमिनपारा, अमीनपारा, छोटापारा, बैजनाथपारा, नेहरू नगर और संजय नगर टिकरापारा सहित कई क्षेत्रों से ताजिया सवारी निकाली जाएगी। बड़ी संख्या में अकीदतमंद इसमें शामिल होंगे। मोमिनपारा से प्रमुख मातमी जुलूस हैदरी मस्जिद ट्रस्ट के मुतवल्ली हैदर अली के अनुसार मोमिनपारा से 4 बजे मुख्य मातमी जुलूस निकलेगा। इसमें कलात्मक ताजिए और अलम शामिल होंगे। जुलूस मोमिनपारा, आज़ाद चौक, आमापारा और जीई रोड होते हुए करबला तालाब पहुंचेगा। हैदरी मस्जिद में धार्मिक कार्यक्रम सुबह 11 बजे हैदरी मस्जिद में यौमे आशूरा की नमाज़ और आमाल अदा किए जाएंगे। नमाज़-ए-जुमा के बाद दोपहर 1:30 बजे मरसियाख्वानी का आयोजन होगा। इसके बाद आज़ाद चौक में इमामे जुमा मौलाना अल्हाज असगर मेहदी तकरीर करेंगे। करबला तालाब में समापन और शामे गरीबां जुलूस के करबला तालाब पहुंचने के बाद शामे गरीबां की मजलिस आयोजित होगी। इसमें इलाहाबाद के मौलाना सैय्यद मोहम्मद अली गौहर खिताब करेंगे। बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। ट्रैफिक एडवाइजरी जारी इधर, यातायात पुलिस ने जुलूस को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जुलूस के गुजरने के दौरान मार्गों को चरणबद्ध तरीके से डायवर्ट किया जाएगा। नूरानी चौक, पंडरी बस स्टैंड, मौदहापारा, गुरुनानक चौक, राठौर चौक, रामसागरपारा, मोमिनपारा, आज़ाद चौक, आमापारा और आरकेसी के सामने से होकर गुजरने वाले मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार रायपुर शहर और जीई रोड से दुर्ग-भिलाई जाने वाले वाहन शास्त्री चौक से महिला थाना चौक, कालीबाड़ी चौक, पचपेड़ी नाका और रिंग रोड-1 मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं टाटीबंध से शहर की ओर आने वाले वाहनों को भी आवश्यकता अनुसार रिंग रोड और अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सिटी बसों का संचालन बदले मार्गों से सिटी बसों का संचालन भी परिवर्तित मार्गों से किया जाएगा। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए बस सेवाओं को अस्थायी रूप से डायवर्ट रूट पर चलाया जाएगा। नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक शास्त्री चौक से चौबे कॉलोनी टर्निंग तक जीई रोड के मुख्य मार्ग का उपयोग न करें। साथ ही जुलूस मार्ग के आसपास यात्रा करने वाले लोग पहले से वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाकर निकलें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में बिजली गिरने से 2 मौतें:3-4 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून, 7 दिन गरज-चमक, बिजली गिरने का अलर्ट

June 26, 2026

सरकारी पट्टे के लिए अबूझमाड़ में काट रहे जंगल:राजस्व सर्वे से पहले लोग जमीन पर मालिकाना हक साबित करना चाहते हैं

June 26, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना: भेण्डरी ग्राम सभा में 558 आवास मंजूर

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075677
Views Today : 77
Views Last 7 days : 2883
Views Last 30 days : 10715
Total views : 105520
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.