Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: सस्ती नहीं, अब मुफ्त बिजली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
Breaking News

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: सस्ती नहीं, अब मुफ्त बिजली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

By adminOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
15 09 2025 pradhan mantri surya ghar free electricity scheme
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट प्लांट से प्रतिमाह लगभग 120 यूनिट बिजली उत्पादन होता है। इसमें केंद्र सरकार 30 हजार रुपए एवं राज्य सरकार 15 हजार रुपए सब्सिडी प्रदान करती है। 2 किलोवाट प्लांट से प्रतिमाह लगभग 240 यूनिट बिजली उत्पादन होता है।

Publish Date: Mon, 15 Sep 2025 09:36:04 AM (IST)

Updated Date: Mon, 15 Sep 2025 10:56:50 AM (IST)

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: सस्ती नहीं, अब मुफ्त बिजली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाते कलेक्टर

HighLights

  1. CG में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का विस्तार
  2. कलेक्टर ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव जाएगा
  3. सरकार कर रही उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी प्रदान

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायगढ़: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) के लाभ आमजन तक पहुंचाने और व्यापक जन-जागरूकता के लिए जिला कलेक्टोरेट परिसर से प्रचार रथ को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के शहरी और ग्रामीण अंचलों का भ्रमण कर नागरिकों को योजना की विस्तृत जानकारी देगा तथा उन्हें इससे होने वाले आर्थिक व सामाजिक लाभों से अवगत कराएगा।

उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम उपभोक्ताओं को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उपभोक्ता अपने मकान की छत पर सौर पैनल स्थापित कर न केवल घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर अतिरिक्त आमदनी भी अर्जित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी प्रदान कर रही है, जिससे यह योजना आमजन के लिए सरल, किफायती और लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता गुंजन शर्मा, कार्यपालन अभियंता रामकुमार राव, नरेंद्र नायक सहित बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

योजना के लाभ और सब्सिडी विवरण

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट प्लांट से प्रतिमाह लगभग 120 यूनिट बिजली उत्पादन होता है। इसमें केंद्र सरकार 30 हजार रुपए एवं राज्य सरकार 15 हजार रुपए सब्सिडी प्रदान करती है। 2 किलोवाट प्लांट से प्रतिमाह लगभग 240 यूनिट बिजली उत्पादन होता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत:बारात ले जा रहा था वाहन, 7 लोग घायल; दो गंभीर

April 21, 2026

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन कराना चाहती थी भाजपा,विपक्ष ने एकजुट हो कर मंसूबे पर फेरा पानी,कांग्रेस के भानू प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में भाजपा पर साधा निशाना

April 21, 2026

Kawardha Student Beaten Over Pond Digging Protest

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068228
Views Today : 101
Views Last 7 days : 1073
Views Last 30 days : 4174
Total views : 89184
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.