Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Kawardha Student Beaten Over Pond Digging Protest
Breaking News

Kawardha Student Beaten Over Pond Digging Protest

By adminApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 4 1776775993
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पैठू तालाब की खुदाई पर सवाल उठाने और दस्तावेज मांगने पर छात्र की ठेकेदार के लोगों ने हाथ-मुक्के और चप्पलों से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। कांग्रेस ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लिखा है कि, भाजपा सरकार नहीं माफियाराज। गृहमंत्री के गृह जिले कवर्धा में एक छात्र को अवैध उत्खनन का विरोध करना महंगा पड़ गया। ठेकेदार के गुर्गों ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी और छात्र चीखता रहा। मामला कुंडा थाना क्षेत्र के बघर्रा गांव का है।

छात्र की ठेकेदार के लोगों ने हाथ-मुक्के और चप्पलों से पिटाई कर दी।

छात्र की ठेकेदार के लोगों ने हाथ-मुक्के और चप्पलों से पिटाई कर दी।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित हरि प्रसाद चंद्राकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि, 19 अप्रैल को वो जनपद सदस्य गजपती साहू और ग्रामीणों के साथ तालाब स्थल पर पहुंचा था। वहां ठेकेदार विनोद अग्रवाल से खुदाई से जुड़े दस्तावेज दिखाने को कहा गया, इसी दौरान विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि रोहित चंद्राकर, संजय चंद्राकर, भागबली चंद्राकर और भागवत चंद्राकर ने गाली-गलौज करते हुए छात्र पर हमला कर दिया। मारपीट में थप्पड़, चप्पल और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। वहीं, आरोपी पक्ष के रोहित चंद्राकर ने भी थाने में शिकायत दी है। उसका कहना है कि, हरि प्रसाद चंद्राकर और गजपती साहू ने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज की और काम बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।

अनुमति से हो रहा था उत्खनन- ठेकेदार

आरोपी पक्ष का दावा है कि, तालाब खुदाई का काम पंचायत प्रस्ताव और प्रशासनिक अनुमति के तहत किया जा रहा था, बावजूद इसके विवाद खड़ा किया गया।

कांग्रेस ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

कांग्रेस ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

भाजपा सरकार नहीं माफियाराज- कांग्रेस

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लिखा है कि, भाजपा सरकार नहीं माफियाराज। गृहमंत्री के गृह जिले कवर्धा में एक छात्र को अवैध उत्खनन का विरोध करना महंगा पड़ गया। ठेकेदार के गुर्गों ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी और छात्र चीखता रहा। भाजपा सरकार के संरक्षण में खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम जनता को शिकायत करना भी महंगा पड़ रहा है।

………………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

नर्सरी में गर्लफ्रेंड संग पकड़ाए फॉरेस्ट गार्ड की पिटाई, VIDEO:वर्दी पहने गार्ड से ठुमके लगवाए, बेल्ट से पीटा; DFO ने मांगा स्पष्टीकरण

4-5 युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड को बेल्ट से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।

4-5 युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड को बेल्ट से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कुछ युवकों ने फारेस्ट गार्ड को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने मोबाइल पर गाना बजाकर फॉरेस्ट गार्ड से डांस करवाया। फिर गर्लफ्रेंड के सामने ही उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट और डांस का वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.