Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » People took to the streets to protest against the coal washery. | कोल वाशरी के विरोध में सड़क पर उतरे लोग: गुस्साए लोगों ने कहा- पेसा कानून के बाद भी कैसे मिली अनुमति, प्रदूषण-खेत बचाने के लिए करेंगे आंदोलन – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

People took to the streets to protest against the coal washery. | कोल वाशरी के विरोध में सड़क पर उतरे लोग: गुस्साए लोगों ने कहा- पेसा कानून के बाद भी कैसे मिली अनुमति, प्रदूषण-खेत बचाने के लिए करेंगे आंदोलन – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img20251217045556 1765927703
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोल वाशरी के विरोध में नाराज लोगों ने घेरा कलेक्ट्रेट।

बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक में प्रस्तावित कोल वाशरी का स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। नाराज लोगों का कहना है कि ट्राइबल एरिया में पेसा कानून लागू है। इसके बाद भी स्थानीय लोगों से पूछे बगैर कोल वाशरी खोलने की अनुमति कैसे दे दी गई। जिस जगह पर

.

दरअसल, कोटा क्षेत्र के ग्राम अमाली में कोल वॉशरी शुरू करने का प्रस्ताव है। इसके लिए जमीन की खरीदी-बिक्री हो गई है। वहीं, जिला प्रशासन के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण मंडल ने भी मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब जनसुनवाई करने की तैयारी की जा रही है। कोल वॉशरी खोलने की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत अमाली सहित आसपास के गांव के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जिस जमीन पर कोल वॉशरी खोली जा रही है, वह पूरी तरह कृषि भूमि है।

पेसा कानून को दरकिनार कर कोल वाशरी की अनुमति देने का लगाया आरोप।

पेसा कानून को दरकिनार कर कोल वाशरी की अनुमति देने का लगाया आरोप।

कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे लोग कोल वॉशरी के विरोध में सड़क पर उतरे लोग मंगलवा को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव हर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद गेट के सामने धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि अपने गांव में प्रस्तावित कोल वॉशरी के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वो किसी भी स्थिति में कोल वाशरी शुरू नहीं करने देंगे।

कलेक्ट्रेट का घेराव कर जिला प्रशासन के अफसरों को दिया ज्ञापन।

कलेक्ट्रेट का घेराव कर जिला प्रशासन के अफसरों को दिया ज्ञापन।

पेसा कानून का उल्लंघन कर दी अनुमति उनका कहना है कि अगर यहां उद्योग खुला तो खेती पूरी तरह खत्म हो जाएगी और ग्रामीणों की आजीविका पर संकट आ जाएगा। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बताया कि अमाली गांव आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और यहां पेसा कानून लागू है। इसके बावजूद बिना ग्राम सभा की अनुमति परियोजना आगे बढ़ाई जा रही है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो वे आंदोलन और तेज करेंगे।अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भूपेश बघेल बोले- किसान खाद-बीज के लिए परेशान:शिकायतों के बीच सहकारी समितियों का लिया जायजा, DAP की कमी पर सरकार को घेरा

June 16, 2026

महापौर बोलीं- ठेकेदार ही नहीं, लापरवाह-अफसरों पर भी हो कार्रवाई:समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, करबला तालाब परियोजना पर नाराजगी

June 16, 2026

छत्तीसगढ़ में मानसून पर ब्रेक, एंट्री से पहले थमी रफ्तार:5 दिन तेज बारिश के आसार, कई जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074313
Views Today : 765
Views Last 7 days : 5296
Views Last 30 days : 9622
Total views : 101822
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.