![]()
ग्राम पंचायत भेण्डरी के पंचायत भवन के सांस्कृतिक मंच पर ग्राम सभा हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 558 हितग्राहियों के आवास निर्माण प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। महिलाओं की मौजूदगी ज्यादा रही। जानकारी के अनुसार आवास के लिए आवेदन करने वाले 558 हितग्राहियों के नामों पर ग्राम सभा में चर्चा हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से अनुशंसा की गई। अनुमोदन के बाद हितग्राहियों में खुशी दिखी। ग्राम सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि रोटी, कपड़ा, मकान जीवन की मूल जरूरत हैं। सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान देने की दिशा में काम कर रही है। ग्रामीणों ने केंद्र सरकार की योजना की सराहना की। इस मौके पर ग्राम सरपंच राजेश्वरी आनंद पटेल, विनीता संतशरण साहू, प्रीत राम देवांगन, राधे पटेल, सचिन छबि विनायक सहित पंचायत प्रतिनिधि, पंचगण, बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
<
