Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » People came out on the streets on the night of Saptami in Bilaspur | नवरात्रि की सप्तमी..24 घंटे खुला रहा मां-महामाया का दरबार: रतनपुर में सुबह 4 बजे तक लगी भक्तों की लाइन; बिलासपुर में निकली झांकी – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

People came out on the streets on the night of Saptami in Bilaspur | नवरात्रि की सप्तमी..24 घंटे खुला रहा मां-महामाया का दरबार: रतनपुर में सुबह 4 बजे तक लगी भक्तों की लाइन; बिलासपुर में निकली झांकी – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminSeptember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 4 1759214458
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में नवरात्र पर्व की सप्तमी पर रातभर माता के दर्शन के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। रतनपुर की मां महामाया का दरबार साल भर में एक दिन सप्तमी के ही दिन 24 घंटे खुला रहता है। यहां हजारों श्रद्धालु पैदल यात्रा कर मां के दरबार पहुंचे।

.

वहीं, शहर के अन्य मंदिरों और पंडालों में भी यही नजारा देखने को मिला जहां भक्त दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा अरपा तट पर लेजर शो दिखाया गया, झांकियां निकाली गई और मेले में खूब भीड़ रही। मंदिरों में दर्शन का सिलसिला सुबह 4 बजे तक चला। पहले देखिए कुछ तस्वीरें…

नवरात्रि की सप्तमी पर हजारों भक्त रतनपुर महामाया मंदिर पहुंचे।

नवरात्रि की सप्तमी पर हजारों भक्त रतनपुर महामाया मंदिर पहुंचे।

रतनपुर के महामाया मंदिर में सुबह 4 बजे तक भक्तों की लाइन लगी रही।

रतनपुर के महामाया मंदिर में सुबह 4 बजे तक भक्तों की लाइन लगी रही।

पंडालों में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।

पंडालों में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।

जय माता दी के जयकारों के साथ निकला जत्था

महामाया देवी दर्शन करने के लिए शाम से ही पदयात्रियों का जत्था जय माता दी के जयकारों के साथ निकलता रहा। भक्तों के लिए महामाया देवी का दरबार रात भर खुला रहा। यहां दर्शन के लिए सुबह तक भक्तों की कतार लगी रही।

मंदिरों में मां के जयकारों से गूंजा वातावरण

नवरात्र पर्व पर शहर में दुर्गा पंडाल और झांकियां देखने के लिए रात भर लोगों की भीड़ लगी रही। हर गली-मोहल्ले, चौराहे‎ और मंदिर में भक्ति की रोशनी से जगमगा रही है।

जहां एक ओर भव्य पंडालों में सजीव प्रतिमाओं और आकर्षक लाइटिंग और सजावट के‎ बीच श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, वहीं मंदिरों में मां के जयकारों से वातावरण गूंज उठा है।

सप्तमी पर देर ‎रात तक मां के दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। मां महामाया मंदिर, भैरव बाबा मंदिर, तिफरा काली मंदिर,‎ जरहाभाठा दुर्गा मंदिर, हरदेव लाल मंदिर तक श्रद्धालुओं का हुजूम लगातार दर्शन के लिए पहुंचता रहा।

बिलासपुर शहर की सड़कों का नजारा।

बिलासपुर शहर की सड़कों का नजारा।

अरपा तट के किनारे ड्रोन से लिए गए विजुअल।

अरपा तट के किनारे ड्रोन से लिए गए विजुअल।

शहर से लेकर सेंदरी हाईवे तक लगा भंडारा

भक्तों की सुविधा के ‎लिए सप्तमी पर मां महामाया मंदिर का दरबार पूरी रात दर्शनार्थियों के लिए खुला रहा, जिसमें हजारों भक्तों ने दर्शन किए।‎ इधर बिलासपुर से करीब 25 किमी दूर स्थित मां महामाया मंदिर के दर्शन के लिए सैकड़ों भक्त पदयात्रा पर निकले।

पदयात्रा‎ के पूरे मार्ग पर स्थानीय लोगों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं की सेवा की। कहीं भोग और प्रसाद वितरित किया गया, तो कहीं भंडारा और‎ पानी की व्यवस्था की गई। भक्तों के इस उत्साह ने पूरे मार्ग को आस्था और सेवा की धारा में बहा दिया।

बिलासपुर के इन इलाकों में सबसे ज्यादा भीड़ रही

दूसरी तरफ शहर में जगह-जगह बने पंडाल और आकर्षक झांकियों के साथ देवी मां का दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम सड़क पर निकला। इस दौरान शहर के हर जगह पर लोगों की भीड़ नजर आई। श

शहरवासी पूरी रात घूम-घूम कर तिलक नगर से लेकर रेलवे परिक्षेत्र, तोरवा, मोपका, राजकिशोर नगर, सरकंडा के साथ ही तेलीपारा, गोलबाजार, जूना बिलासपुर, दयालबंद,

गोंड़पारा, मध्यनगरी चौक, मसानगंज सहित जगह-जगह सजे आकर्षक पंडालों में विराजित देवी मां का दर्शन करने के लिए पहुंचते रहे। सुबह 4 बजे तक पंडालों में लोगों की भीड़ लगी रही।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:धमतरी में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव

June 4, 2026

डीजे संचालक के लापता बेटे का शव बरामद:कोरबा के टाइगर प्वाइंट पर 200 फीट गहरी खाई में मिला, पुलिस जांच में जुटी

June 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से मासूम की मौत:मनेंद्रगढ़ में हादसा, चालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072844
Views Today : 37
Views Last 7 days : 1371
Views Last 30 days : 5727
Total views : 96371
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.