Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Patwari and operator arrested in Champa for bribery | चांपा में रिश्वतखोरी में पटवारी और ऑपरेटर गिरफ्तार: NH मुआवजा के नाम पर 1.80 लाख रिश्वत की डिमांड, किसान की शिकायत पर ACB ने दबोचा – janjgir champa News
Breaking News

Patwari and operator arrested in Champa for bribery | चांपा में रिश्वतखोरी में पटवारी और ऑपरेटर गिरफ्तार: NH मुआवजा के नाम पर 1.80 लाख रिश्वत की डिमांड, किसान की शिकायत पर ACB ने दबोचा – janjgir champa News

By adminOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
befunky collage 14 1761819570
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जांजगीर-चांपा में पटवारी और ऑपरेटर 1.80 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने चांपा एसडीएम कार्यालय के भू-अर्जन शाखा में पदस्थ अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों को एक किसान से 1 लाख 80 ह

.

यह कार्रवाई ग्राम रायपुरा, जिला सक्ती निवासी किसान बुधराम धीवर की शिकायत पर की गई। किसान ने 16 अक्टूबर को एसीबी बिलासपुर इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी और उनकी बहन की ग्राम कोसमंदा (जिला जांजगीर) स्थित जमीन नेशनल हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी। इसके एवज में अगस्त 2025 में एसडीएम कार्यालय चांपा के भू-अर्जन अधिकारी द्वारा उन्हें 35 लाख 64 हजार 99 रुपये का मुआवजा संयुक्त बैंक खाते में जमा किया गया था।

a96cc4b8 8e12 4c11 bed5 e43defaf8eb11761816295722 1761818422

मुआवजा राशि के बाद पटवारी और ऑपरेटर ने किसान से मांगी रिश्वत

शिकायत के अनुसार, मुआवजा राशि के भुगतान के बाद अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन ने किसान से कहा कि उन्होंने राशि निकलवाने में मदद की है, जिसके लिए उन्हें 1 लाख 80 हजार रुपये देने होंगे। रिश्वत की इस मांग से परेशान होकर किसान ने एसीबी से संपर्क किया और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़वाने की इच्छा जताई।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, जो सही पाया गया। इसके बाद एक ट्रैप की योजना बनाई गई। 30 अक्टूबर को प्रार्थी बुधराम को रिश्वत की रकम 1 लाख 80 हजार रुपये के साथ भेजा गया।

1a754ca7 48be 4e5e 96f3 42939f8f216f 1761816295720

एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा

जैसे ही अमीन पटवारी बिहारी सिंह ने रकम अपने हाथों में ली, डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह के नेतृत्व में पहले से तैनात टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी बिहारी सिंह से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है। इस अचानक हुई कार्रवाई से एसडीएम कार्यालय परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बवाल, चार घंटे नहीं पहुंचे डॉक्टर; मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

May 7, 2026

‘मौसेरी बहन से शादी हिंदू मैरिज एक्ट में अवैध…’, CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- कोई भी प्रथा कानून से ऊपर नहीं

May 7, 2026

‘बेंच हंटिंग’ रोकने वाला सर्कुलर अदालती कामकाज में दखल नहीं

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069705
Views Today : 8
Views Last 7 days : 561
Views Last 30 days : 3686
Total views : 90749
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.