Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Patients are not getting better treatment | नहीं हो पा रहा मरीजों का बेहतर इलाज: अस्पतालों में डेंटल चेयर मौजूद, लेकिन डॉक्टर ही नहीं, डेंटिस्ट की ड्यूटी लग रही शहर के बाहर – Raipur News
Breaking News

Patients are not getting better treatment | नहीं हो पा रहा मरीजों का बेहतर इलाज: अस्पतालों में डेंटल चेयर मौजूद, लेकिन डॉक्टर ही नहीं, डेंटिस्ट की ड्यूटी लग रही शहर के बाहर – Raipur News

By adminOctober 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1760481615
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1760481615

हीरापुर में बंद पड़ी चेयर, सालभर से कवर भी नहीं खुला।

शहर में चल रहे सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दांत और आंखों के मरीजों का बेहतर इलाज नहीं हो पा रहा है। राजधानी में अभी कुल 9 केंद्रों में डेंटल चेयर हैं। लेकिन डॉक्टर केवल चार हैं। इसी तरह आंखों का इलाज भी 7 स्वास्थ्य केंद्रों में हो रह

.

इतना ही नहीं इन डॉक्टरों की अलग-अलग दिनों में ड्यूटी लगाई जा रही है। इस वजह से ये एक जगह दो या तीन दिन से ज्यादा लोगों का इलाज नहीं कर पा रहे हैं। इन डॉक्टरों की ड्यूटी शहर के बाहर अभनपुर और आरंग में भी लगती है। ये सभी डेंटिस्ट संविदा नियुक्ति पर हैं।

इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग डेंटिस्ट और ऑप्थल्मोलॉजिस्ट की भर्ती ही नहीं कर रहा है। इस अव्यवस्था के कारण केंद्रों में आने वाले मरीज दांत और आंखों का इलाज नहीं करा पा रहे हैं। डॉक्टर नहीं रहने पर फार्मासिस्ट या सेंटर मेडिकल ऑफिसर ही मरीजों को दवा देकर वापस भेज देते हैं।

रायपुर में अभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) 16 और 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैं। इनमें से कुछ ही जगहों पर दांत और आंख का इलाज हो रहा है। इनमें आयुर्वेदिक कॉलेज, हीरापुर, देवपुरी, मठपुरैना, भाठागांव, गुढ़ियारी और खोखो पारा शामिल हैं। बाकी सेंटरों में इलाज की सुविधा नहीं है और डॉक्टर भी नहीं हैं।

भास्कर लाइव –

तीन सेंटर पहुंची टीम, तीनों जगह डॉक्टर नहीं

हीरापुर

हीरापुर चौक से 500 मीटर अंदर रोड पर ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। सुबह करीब 10 बजे भास्कर टीम यहां पहुंची। रिपोर्टर ने वहां मौजूद स्टाफ से कहा दांत के डॉक्टर को दिखाना है। स्टाफ ने कहा नहीं है। उसने बताया कि एक साल से यहां चेयर बंद है। इसे इंस्टॉल तक नहीं किया गया है। पास में ही बरामदे में एक और मशीन को चादर से ढंककर रखा गया है।

गुढ़ियारी

टीम 10.30 बजे के आसपास गुढ़ियारी स्थित हमर अस्पताल पहुंची। यहां मरीजों की भीड़ थी। यहां बैठे एक युवक ने बताया कि वह दांतों में दर्द की शिकायत लेकर आया है। लेकिन उसे दवाई देकर वापस भेज दिया। पूछने पर पता चला कि यहां कोई डेंटिस्ट नहीं है। टीम ने वहां के स्टाफ से पूछा तो बताया गया कि अभी डॉक्टर की ड्यूटी कहीं और लगी है।

भाठागांव

भास्कर की टीम दोपहर 1 बजे भाठागांव चौक से 600 मीटर अंदर बाजार के पास स्थित हमर अस्पताल पहुंची। यहां एक नई और एक पुरानी बिल्डिंग थी। पुरानी बिल्डिंग में डेंटल चेयर का कमरा बना हुआ है। चेयर भी है लेकिन डॉक्टर नहीं हैं। आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि डॉक्टर की ड्यूटी आरंग में लगी है। वे हफ्ते में केवल तीन दिन ही आते हैं।

सीधी बात

मिथिलेश चौधरी, सीएमएचओ रायपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंटिस्ट की कमी है?

– ऐसा नहीं है। कुछ केंद्रों में ही कमी है।

मरीजों का इलाज कैसे हो रहा है?

– 6 डेंटिस्ट हैं, उनकी 3-3 दिन ड्यूटी लगती है।

हीरापुर में डेंटल चेयर एक साल से खराब है?

– डेंटिस्ट की कमी, इसलिए इंस्टाल नहीं हो पाया।

ऐसा होना चाहिए सेटअप

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेटअप : ग्रामीण या नगर के बाहरी इलाकों में स्थित बड़े स्वास्थ्य केंद्र होते हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर जैसे गायनेकोलॉजिस्ट, फिजीशियन, सर्जन, डेंटिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि उपलब्ध रहने चाहिए। यहां प्रसव, एक्स-रे, पैथोलॉजी, छोटे ऑपरेशन और 24 घंटे आपात सेवा की सुविधा मिलनी चाहिए।
  • हमर अस्पताल का सेटअप: जिला स्तर पर संचालित यह बड़ी यूनिट है। इसे मिनी जिला अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है। इसमें बेड, लैब, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर और इंडोर मरीजों के इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए। यहां के विशेषज्ञ डॉक्टर बड़े स्तर पर इलाज, भर्ती, जांच और रेफरल सेवाएं देते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग:रामानुजगंज में गौ भक्तों ने सौंपा ज्ञापन,पंचायत में नंदीशाला, गौशालाओं को आर्थिक सहायता देने की मांग

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बहन को छेड़ने पर हत्या, पूर्व MLA के बेटे का सुसाइड; ED की रेड, आग से केले की फसल बर्बाद

April 27, 2026

सजा था मंडल, प्रेग्नेंट युवती ने खाई अबॉर्शन पिल्स:कोरिया जिले की युवती की इलाज के दौरान मौत, दूसरे युवक से था प्रेम संबंध

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068964
Views Today : 119
Views Last 7 days : 1034
Views Last 30 days : 4148
Total views : 89950
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.