![]()
रामानुजगंज में सोमवार को गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ सम्मान की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया गया। गौ भक्तों, संत समाज और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम दिया गया। यह प्रदर्शन देशभर में चल रहे गौ सम्मान दिवस अभियान के पहले चरण के तहत किया गया। सुबह से ही आसपास के गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रामानुजगंज पहुंचे। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं। गौ माता को राष्ट्रमाता,गोवंश सुरक्षा के लिए सख्त कानून की मांग ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की गई। इसके साथ ही गोवंश सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने, अवैध तस्करी पर रोक लगाने, हर पंचायत में नंदीशाला शुरू करने और गौशालाओं को आर्थिक सहायता देने की मांग भी रखी गई। गौ भक्तों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। खेती-किसानी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन में गोवंश का योगदान हमेशा से रहा है। इसलिए गौ संरक्षण जरूरी है।
<
