![]()
कोरिया जिले की युवती की शादी तय हो गई थी और 24 अप्रैल को उसकी बारात आनी थी। शादी से पहले युवती ने अबॉर्शन पिल्स खा ली। उसे हालत बिगड़ने पर बैकुंठपुर हॉस्पिटल में दाखिल किया गया। जांच में पता चला कि युवती 4 माह की प्रेग्नेंट है। युवती के बीमार होने के कारण शादी रुक गई। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर निवासी 25 वर्षीय युवती सुशीला की शादी 24 अप्रैल को तय की गई थी। घर में शादी की सभी तैयारी हो गई थी। 22 अप्रैल को मंडप भी सज गया। इस बीच युवती की 23 अप्रैल को तबियत बिगड़ गई। पेट में अत्यधिक दर्द के कारण उसे बैकुंठपुर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। 4 माह की थी प्रेग्नेंट, रूकी शादी
बैकुंठपुर हॉस्पिटल में युवती की सोनोग्राफी की गई तो पता चला कि वह 4 माह की प्रेग्नेंट है। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसने अबॉर्शन पिल्स खा ली है। उसकी हालत बिगड़ने पर शादी रुक गई। उसे 26 अप्रैल को कोरिया से अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि युवती द्वारा अबॉर्शन पिल्स खाने के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई थी। इसके कारण संक्रमण फैल गया था, जो युवती की मौत का कारण बना। परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की। बताया गया है कि युवती का किसी दूसरे युवक से प्रेम संबंध था। जिससे शादी होने वाली थी, उस युवक के संपर्क में युवती पहले से नहीं थी। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया है। मामले की केस डायरी मणिपुर थाने से बैकुंठपुर कोतवाली थाने भेजी जा रही है।
<
