छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का तबादला


छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 25 चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का तबादला किया है।
आदेश के बाद कई जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।
महासमुंद में डॉ. आई. नागेश्वर राव को प्रभारी CMHO के पद से हटाकर राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, रायपुर में उप संचालक बनाया गया है।
उनकी जगह डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को प्रभारी CMHO बनाया गया है।




