Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Parties at 45+ locations, DJs shut down at 10 p.m., liquor license applications sought | पुलिस की चेतावनी: 45+ जगहों पर पार्टी, रात 10 बजे डीजे बंद, शराब लाइसेंस की अर्जी – Raipur News
Breaking News

Parties at 45+ locations, DJs shut down at 10 p.m., liquor license applications sought | पुलिस की चेतावनी: 45+ जगहों पर पार्टी, रात 10 बजे डीजे बंद, शराब लाइसेंस की अर्जी – Raipur News

By adminDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 6 1 1767047873
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 6 1 1767047873

राजधानी में 31 दिसंबर की रात 45 से ज्यादा स्थानों पर न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया जाएगा। अधिकांश जगहों पर बाहर से डीजे, डांस ग्रुप और म्यूजिक ग्रुप बुलाए गए हैं। करीब 22 स्थानों पर शराब पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए आबकारी विभाग से अनुम

.

पुलिस ने चेतावनी दी है कि कहीं भी हुड़दंग या विवाद होने पर आयोजक और प्रबंधक पर कार्रवाई की जाएगी। रात 12 बजे तक शराब पिलाना बंद कर दिया जाएगा और रात 12.30 बजे तक पूरा कार्यक्रम समाप्त करना होगा। जहां भी आयोजन होगा, वहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने होंगे।

इसे लेकर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने शहर के होटल, क्लब, फार्महाउस, रिसॉर्ट और पब संचालकों की बैठक ली और सख्त निर्देश दिए। यही नहीं एसएसपी ने आमजनों के साथ खासकर युवाओं से अपील की गई है कि होटल और क्लब से निकलकर नवा रायपुर न जाएं। नवा रायपुर के एंट्री प्वाइंट्स पर स्टॉपर लगाकर जांच की जाएगी। शहर के एंट्री प्वाइंट पर भी फोर्स तैनात रहेगी।

जानिए… किस तरह होगी सख्ती

  • रात 10 बजे डीजे बंद: हर बार की तरह इस बार भी रात 10 बजे तक साउंड सिस्टम बंद करना होगा। चेतावनी दी गई है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता: हर कार्यक्रम स्थल पर महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए महिला कर्मियों की ड्यूटी लगानी होगी। सीसीटीवी कैमरे लगाना भी अनिवार्य होगा।
  • जितने पास, उतनी ही हो पार्किंग क्षमता: कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। सर्विस रोड या मुख्य सड़क पर कोई भी वाहन पार्क न हो। पुलिस ऐसे वाहनों को क्रेन से उठवाएगी या मौके पर ही ई-चालान करेगी।
  • ड्रग्स मिला तो सील होगा भवन: होटल, क्लब या किसी भी आयोजन स्थल पर ड्रग्स मिलने पर उसे सील कर दिया जाएगा। वहां के मालिक से लेकर मैनेजर तक पर कार्रवाई की जाएगी। ड्रग्स की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं।

फॉर्म हाउस और कॉलोनी में भी अनुमति जरूरी

सोसायटी, कॉलोनी, फार्महाउस और रिसॉर्ट में न्यू ईयर पार्टी के लिए भी प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है, ताकि प्रशासन को यह जानकारी रहे कि कहां-कहां आयोजन हो रहा है। अब तक 26 होटल संचालकों ने कार्यक्रम की अनुमति ली है। इनमें से 16 लोगों ने एक दिन के लिए शराब परोसने का लाइसेंस लिया है। घरों में शराब पार्टी के लिए भी वन-डे लाइसेंस की अर्जियां आई हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हाई कोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट:छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा एमपी- एमएलए पर हैं आपराधिक केस

June 27, 2026

हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

June 27, 2026

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076497
Views Today : 365
Views Last 7 days : 3775
Views Last 30 days : 11580
Total views : 106580
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.