![]()
भास्कर न्यूज | कवर्धा जिले के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी और डायमंड जुबली ग्रैंड फिनाले में सक्रिय भागीदारी दर्ज की। यह आयोजन 23 से 29 नवम्बर तक लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ। जिसमें देश-विद
.
जम्बूरी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। जबकि समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में हुआ। कैंप में कबीरधाम दल में स्काउट्स दिवेश कुमार, साहिल, दीपांशु, दुर्गेश कुमार, नवीन, भोजराम, दुर्गेश, शिवम सिंह, लखन और गाइड्स संस्कृति, तृप्ति, महेश्वरी, निधि, किरण सहित 15 स्काउट्स और 9 गाइड्स शामिल रहे। जिला प्रभारी के रूप में जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सुजीत कुमार गुप्ता और जिला सचिव नीलम यदु, स्काउटर हेमधर साहू राज्य दल में उपस्थित रहे।
कलर पार्टी, एथनिक फैशन शो मंे हिस्सा लिए जम्बूरी में प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट, लोक नृत्य, फूड प्लाजा, स्किल ओ रामा, फिजिकल डिस्प्ले, कलर पार्टी, एथनिक फैशन शो मंे हिस्सा लिए। साथ ही राज्य प्रदर्शनी, रंगोली, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, चलित झांकी, कैंप क्राफ्ट, कैंप फायर, टेंट पिचिंग सहित कई गतिविधियों में भाग लिया। वहीं विभिन्न साहसिक खेलों का अनुभव किया और सेना के हथियारों तथा समसामयिक विषयों से जुड़े स्टॉल्स का अवलोकन किया। छात्रों ने कहा कि यहां बहुत कुछ सीखने को मिला।
<
