पलारी |आदर्श सतनामी समाज पलारी के तत्वावधान में 28 दिसंबर को पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरु गद्दी पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
.
मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा होगी। अध्यक्षता तामेश्वर साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि बसंत सोनबेर, यानेश सोनकलिहारी, गणेश राम साहू होंगे। पंथी नृत्य प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग में अलग-अलग पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन को लेकर अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
<
