Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Palki Yatra on the occasion of Prakashotsav of Guru Gobind Singh Ji in Bhilai | भिलाई में गुरु गोबिंद सिंहजी के प्रकाशोत्सव पर पालकी यात्रा: सभी समाजों और धर्मों को एक करने पहल, जगह-जगह लंगर का आयोजन – durg-bhilai News
Breaking News

Palki Yatra on the occasion of Prakashotsav of Guru Gobind Singh Ji in Bhilai | भिलाई में गुरु गोबिंद सिंहजी के प्रकाशोत्सव पर पालकी यात्रा: सभी समाजों और धर्मों को एक करने पहल, जगह-जगह लंगर का आयोजन – durg-bhilai News

By adminDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 21 at 73940 pm 1766326265
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के आगामी प्रकाशोत्सव (28 दिसंबर) के उपलक्ष्य में दुर्ग जिले में रविवार को भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों के साथ-साथ शहरवासी भी शामिल हुए। पालकी यात्रा

.

पालकी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत।

पालकी यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत।

सुपेला चौक से शुरू हुई यात्रा पालकी यात्रा दोपहर 12 बजे सुपेला स्थित घड़ी चौक से प्रारंभ हुई। यहां से यह यात्रा पावर हाउस, सेक्टर-1 चौक, सेंट्रल एवेन्यू होते हुए सेक्टर-6 स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु गुरबाणी का गायन करते हुए चल रहे थे और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन, उनके आदर्शों और राष्ट्र व धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदानों को स्मरण कर रहे थे। समाज के युवाओं ने गतका और तलवारबाजी का प्रदर्शन किया।

सिख समाज के युवाओं ने दिखाए हुनर।

सिख समाज के युवाओं ने दिखाए हुनर।

जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा, स्वच्छता का संदेश पालकी को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालु यात्रा के स्वागत के लिए खड़े दिखाई दिए। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर पालकी यात्रा का अभिनंदन किया गया। आयोजन को लेकर सिख समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के पीछे एक विशेष सफाई टीम चल रही थी, जो रैली के दौरान मार्ग में पड़े कचरे को लगातार एकत्रित कर रही थी। इस स्वच्छता अभियान में दो से पांच वर्ष तक के छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल थे, जिन्होंने हाथों में झाड़ू और डस्टबिन लेकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।

हो रहे अलग-अलग आयोजन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में विभिन्न धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। इनमें कीर्तन दरबार, गुरुओं के जीवन पर आधारित कथा, अरदास और विशेष दीवान सजाए गए। संगत ने बड़ी संख्या में गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन साहस, त्याग और मानवता की रक्षा का प्रतीक है। उनके प्रकाशोत्सव के माध्यम से समाज में भाईचारे, सेवा और स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075251
Views Today : 7
Views Last 7 days : 2193
Views Last 30 days : 9852
Total views : 104274
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.