Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Pahalgam hero Nazakat Ali honored at Rajyotsav | पहलगाम के हीरो नजाकत अली का राज्योत्सव में सम्मान: आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के 11 शैलानियों की जान बचाई थी – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

Pahalgam hero Nazakat Ali honored at Rajyotsav | पहलगाम के हीरो नजाकत अली का राज्योत्सव में सम्मान: आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के 11 शैलानियों की जान बचाई थी – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b35de524 8faf 4c77 9309 720fa7a7bac6 1762318137415
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में पहलगाम के हीरो नजाकत अली और उनके परिवार को सम्मानित किया गया। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक रेणुका सिंह ने उन्हें यह सम्मान दिया।

.

नजाकत अली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चश्मदीद हैं और उन्होंने छत्तीसगढ़ के कई लोगों की जान बचाई थी। नजाकत अली पिछले पंद्रह सालों से ठंड के मौसम में छत्तीसगढ़ के चिरमिरी आकर कश्मीरी गर्म कपड़ों का व्यापार करते हैं। कश्मीर में वे पर्यटन से संबंधित कार्य भी करते हैं। वर्तमान में वे चिरमिरी में ही मौजूद हैं।

5ad073ad 9bcc 4b52 8313 2c186d83ecbc 1762318137405

22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला

दैनिक भास्कर से बातचीत में नजाकत अली ने बताया कि आतंकी हमला 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बेसरनबेली में हुआ था। उस दौरान वे मौके पर मौजूद थे, जब आतंकियों ने अचानक शैलानियों पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके भाई सहित कई भारतीयों की मौत हो गई थी।

खुद की परवाह किए बिना कई लोगों की जान बचाई

नजाकत अली ने अपनी जान की परवाह किए बिना चिरमिरी से गए चार परिवारों के ग्यारह शैलानियों की जान बचाने में सफलता हासिल की। इन शैलानियों में चिरमिरी के लक्की परासर, अरविंद अग्रवाल, शिवांस जैन और हैप्पी वधावन शामिल थे, जो अपनी पत्नियों और तीन बच्चों के साथ कश्मीर घूमने गए थे।

चिरमिरी के परिवार ने किया स्वागत

नजाकत अली की मदद से ये सभी शैलानी सुरक्षित अपने घर लौट पाए थे। जब नजाकत अली चिरमिरी पहुंचे, तो स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। जिला प्रशासन ने राज्योत्सव में नजाकत अली और उनके परिवार को सम्मानित किया, इस दौरान सुरक्षित लौटे शैलानियों के परिवार भी उपस्थित थे।

2516a030 04ad 43e7 801c 389e76d04adb 1762318137405



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरपंचों ने सुशासन तिहार का किया बहिष्कार:धरने पर बैठे, देवभोग में विकास कार्यों की उपेक्षा से नाराज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

May 10, 2026

Gariyaband CMO Office Fight Viral Video

May 10, 2026

साबित करना पड़ रहा कि मैं जिंदा हूं:कोंडागांव में तकनीकी गलती से बुजुर्ग महिला की जिंदगी संकट में, पेंशन-राशन सब बंद

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069855
Views Today : 3
Views Last 7 days : 301
Views Last 30 days : 3352
Total views : 90909
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.