Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Over 100 Road Safety Mitans formed in Rudri, kits distributed | रुद्री में बनाए गए 100 से अधिक सड़क सुरक्षा मितान, किट वितरण किया गया – Dhamtari News
Breaking News

Over 100 Road Safety Mitans formed in Rudri, kits distributed | रुद्री में बनाए गए 100 से अधिक सड़क सुरक्षा मितान, किट वितरण किया गया – Dhamtari News

By adminDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 1765464426693ad96a285aa 11 dmt 12
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



16 1765464426693ad96a285aa 11 dmt 12

.

पुलिस लाइन के कंपोजिट भवन रुद्री में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान चलाया गया। इसके तहत 100 से ज्यादा सड़क सुरक्षा मितान बनाकर उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए किट वितरण किया गया। राहवीर योजना के तहत प्रशिक्षण एवं प्रेरक अनुभव साझा किया। एसपी ने सड़क सुरक्षा मितानों का उत्साहवर्धन किया।

गुरुवार को गोल्डन ऑवर में मदद ही जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा मितान, जनता के स्वयंसेवी सदस्य एवं यातायात स्टाफ ने सहभागिता की। राहवीर योजना (पूर्ववर्ती गुड समेरिटन योजना) के तहत दुर्घटना पीड़ितों की सहायता, प्राथमिक उपचार और गोल्डन ऑवर की महत्ता की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद पहला घंटा जीवन बचाने का सबसे संवेदनशील समय होता है। यदि इस अवधि में घायल को आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल जाए, तो लगभग आधी मौतों को रोका जा सकता है।

इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए। एसपी सूरज सिंह परिहार ने जिलेभर से आए सड़क सुरक्षा मितान को संबोधित करते हुए उनकी भूमिका को अत्यंत आवश्यक और संवेदनशील बताया। कार्यक्रम में 100 से अधिक सड़क सुरक्षा मितान को प्राथमिक उपचार किट वितरित की गई, साथ ही विशेषज्ञों द्वारा उन्हें दुर्घटना स्थल पर सहायता, घायल को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने, रक्तस्राव नियंत्रित करने तथा संचार व्यवस्था की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक खेमराज साहू व उपनिरीक्षक आरके साहू सहित यातायात स्टॉफ, रेडक्रास से शिवा प्रधान, आकाश गिरी गोस्वामी, सत्यप्रकाश प्रधान, मनोज सोनी, सुरेश साहू समेत सड़क सुरक्षा के पुलिस मितान अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

क्या है राहवीर योजना राहवीर योजना के तहत प्रति घटना पुरस्कार राशि 25 हजार रुपए दिया जाता है। किसी भी गंभीर सड़क दुर्घटना में पीड़ित की जान बचाने पर राहवीर को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह एक से अधिक राह-वीर होने पर एक पीड़ित, कई राह-वीर को 25 हजार रुपए की राशि सभी राहवीरों में समान रूप से विभाजित होगी। अनेक पीड़ित, अनेक राहवीर प्रत्येक पीड़ित के लिए 25 हजार रुपए, पर प्रति राहवीर अधिकतम 25 हजार रुपए ही देय होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अंतागढ़ में 2.65 लाख की अवैध शराब बरामद:आर्टिगा कार में मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही थी 350 लीटर गोवा व्हिस्की, आरोपी गिरफ्तार

June 21, 2026

जांजगीर-चांपा में ISI स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार:किराए के मकान में रह रहा था, पाकिस्तान, सऊदी अरब के नंबरों से ISI संपर्क के सबूत मिले

June 21, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074915
Views Today : 110
Views Last 7 days : 4966
Views Last 30 days : 9417
Total views : 103003
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.