छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर केशकाल जनपद पंचायत के ग्राम खालेमूरवेंड स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में विकासखंड स्तरीय रजत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उ
.
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने राज्य की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ राज्य ने 25 सालों में विकास की नई इबारत लिखी है।
विधायक टेकाम ने कहा कि गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व स्वावलंबन के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है।” विधायक ने 10 ग्राम पंचायत, पलोरा, रावबेड़ा, कोहकामेटा, बेड़मा, होनहेड, हिचका, चारभाटा, कर्रारमेटा, नयनार और तेंदूभाटा को पानी टैंकर दिए।
इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा को मजबूती मिलेगी। महिला-बाल विकास विभाग ने गर्भवती माताओं को पोषण टोकरी वितरित की, जबकि उद्यानिकी विभाग ने हितग्राहियों को सब्जी बीज किट प्रदान की। इसका उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में पोषण सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है।

<
