Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Opposition to opening of liquor shop in Khursipar at third place also | खुर्सीपार में शराब दुकान खोलने का तीसरी जगह भी विरोध: हत्या से शुरू हुआ शराब दुकान का विरोध अब खेल मैदान तक पहुंचा, पार्षद के नेतृत्व में खिलाड़ी और महिलाओं ने खोला मोर्चा – durg-bhilai News
Breaking News

Opposition to opening of liquor shop in Khursipar at third place also | खुर्सीपार में शराब दुकान खोलने का तीसरी जगह भी विरोध: हत्या से शुरू हुआ शराब दुकान का विरोध अब खेल मैदान तक पहुंचा, पार्षद के नेतृत्व में खिलाड़ी और महिलाओं ने खोला मोर्चा – durg-bhilai News

By adminOctober 13, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 13 at 25304 pm 1760350285
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


खुर्सीपार क्षेत्र में शराब दुकान का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह विवाद तीसरी जगह तक पहुंच गया है। वार्ड 51 के राजेंद्र प्रसाद नगर में संचालित शराब दुकान को पहले हत्या की वारदात के बाद हटाया गया, फिर शिवाजी नगर में शिफ्ट करने की कोशिश की गई

.

स्थानीय लोगों ने मिनी स्टेडियम में इस तरह लगा दिया है विरोध का बैनर।

स्थानीय लोगों ने मिनी स्टेडियम में इस तरह लगा दिया है विरोध का बैनर।

खिलाड़ी यहां करते हैं प्रैक्टिस स्थानीय लोगों ने बताया कि खेल परिसर में शराब दुकान खोलना काफी गैरजिम्मेदारी वाला फैसला है। यहां बालक व बालिका दोनों ही खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं। यहां पर शराब दुकान खोलने से यहां का वातावरण खराब हो जाएगा। महिलाओं और खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेल परिसर में किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खोलने देंगे।

मिनी स्टेडियम खुर्सीपार में शराब दुकान का विरोध कर रही हैं महिलाएं।

मिनी स्टेडियम खुर्सीपार में शराब दुकान का विरोध कर रही हैं महिलाएं।

हत्या के बाद पहली जगह से हटाई गई थी दुकान राजेंद्र प्रसाद नगर स्थित शराब दुकान खुर्सीपार गेट के आगे फोरलेन के किनारे थी। स्थानीय लोगों का आरोप था कि दुकान के आसपास आए दिन नशे में झगड़े होते रहते थे। बीते 17 सितंबर को नशे में धुत एक युवक ने एस. कामेश राव की हत्या कर दी। घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। हत्या के बाद नागरिकों ने शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर हंगामा किया। बढ़ते दबाव के बाद प्रशासन ने दुकान को वहां से हटाने का निर्णय लिया।

खुर्सीपार स्टेडियम की इन्हीं दो दुकानों में खुलना है शराब दुकान।

खुर्सीपार स्टेडियम की इन्हीं दो दुकानों में खुलना है शराब दुकान।

शिवाजी नगर में खुलने से पहले हुआ 13 दिन आंदोलन पहली जगह से हटाने के बाद आबकारी विभाग ने दुकान को करीब एक किलोमीटर दूर शिवाजी नगर में खोलने की योजना बनाई। लेकिन 25 सितंबर को दुकान का शटर खुलने से पहले ही स्थानीय महिलाएं सुबह 9 बजे मौके पर पहुंच गईं और विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं ने साफ कहा कि यहां शराब दुकान नहीं खुलने देंगे। यह आंदोलन लगातार 13 दिन तक चला। आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा और दुकान को वहां से भी नहीं खोला गया।

दो जगह से शराब दुकान हटाने के बाद अब स्टेडियम में खुलेगा शराब दुकान।

दो जगह से शराब दुकान हटाने के बाद अब स्टेडियम में खुलेगा शराब दुकान।

अब स्टेडियम बना नई जगह, लेकिन यहां भी विरोध शुरू प्रशासन ने तय किया था कि वार्ड क्रमांक 51 में ही तांदुला शाखा नहर के किनारे स्थित खुर्सीपार स्टेडियम परिसर की दो बड़ी दुकानों में विदेशी कंपोजिट शराब दुकान संचालित की जाएगी। लेकिन रविवार को जैसे ही इस फैसले की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई, यहां भी विरोध शुरू हो गया। वार्ड-47 के पार्षद और जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में नागरिकों ने स्टेडियम के सामने धरना शुरू कर दिया। पार्षद यादव का कहना है कि यह स्टेडियम बच्चों और युवाओं के लिए खेल प्रशिक्षण का केंद्र है। यहां एकेडमी का संचालन होता है, और सीएसीएस द्वारा आयोजित स्पर्धा से कई बच्चों का चयन राज्य स्तर तक हुआ है। कुम्हारी से दुर्ग तक के बच्चे यहां खेलते हैं। महिलाएं अपने बच्चों को छोड़ने आती हैं। ऐसे में शराब दुकान खुलना सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक होगा।

इसी शराब दुकान को किया गया था शिफ्ट।

इसी शराब दुकान को किया गया था शिफ्ट।

लोग विरोध में अड़े, कहा- नहीं खुलने देंगे दुकान विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि वे किसी भी सूरत में खेल परिसर के आसपास शराब दुकान नहीं खुलने देंगी। उनका कहना है कि बच्चों के भविष्य और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। विरोध कर रही महिलाओं का कहना था कि अगर प्रशासन ने जबरदस्ती की तो हम और भी बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं। सोमवार को महिलाएं दुर्ग कलेक्टर से मिलने कार्यालय पहुंची, लेकिन मुलाकात न होने की वजह से वे खाली हाथ लौट आईं।

दूसरी बार यहां शिफ्ट कर रहे थे शराब दुकान, यहां महिलाओं ने 13 दिनों तक विरोध किया, इसके बाद प्रशासन ने स्टेडियम में दुकान को शिफ्ट करने का आदेश जारी कर दिया।

दूसरी बार यहां शिफ्ट कर रहे थे शराब दुकान, यहां महिलाओं ने 13 दिनों तक विरोध किया, इसके बाद प्रशासन ने स्टेडियम में दुकान को शिफ्ट करने का आदेश जारी कर दिया।

प्रशासन की बढ़ी मुश्किलें, नई जगह की तलाश बनी चुनौती तीन बार स्थान बदलने के बाद भी शराब दुकान का विरोध थम नहीं रहा है। आबकारी विभाग और प्रशासन अब तीसरी बार विरोध झेल रहा है। इस बार विरोध स्थल संवेदनशील है, क्योंकि यह खेल परिसर से जुड़ा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन अब दुकान के लिए चौथी जगह तलाशने पर विचार कर सकता है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जिस तरह स्कूलों, अस्पतालों और धार्मिक स्थलों के आसपास शराब दुकान प्रतिबंधित होती है, उसी तरह खेल परिसरों को भी ‘नो-लिकर जोन’ घोषित किया जाए। उनका कहना है कि जहां बच्चे खेलते हैं, वहां शराब दुकान होना समाज के लिए गलत संदेश है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

व्यापमं परीक्षा में 9144 परीक्षार्थी अनुपस्थित:गर्मी से बदला समय; तिलक नगर में एंट्री देर से, गणित के सवालों ने उलझाया

April 26, 2026

बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 हुई:प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में छत्तीसगढ़ के संरक्षण प्रयासों की तारीफ की

April 26, 2026

‘नो लोकल स्टोरेज’ मॉडल से होगी गणना, डेटा-सीधे सर्वर पर:जनगणना डेटा सुपरवाइजर के मोबाइल में नहीं रहेगा, हर स्टेप पर ऑटो-डिलीट

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068836
Views Today : 101
Views Last 7 days : 1053
Views Last 30 days : 4209
Total views : 89818
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.