Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Opium brought for New Year’s Eve seized in Raipur | रायपुर में न्यू ईयर के लिए लाई गई अफीम पकड़ाई: तस्करी करने के लिए निकला था पुलिस ने पकड़ा, NDPS एक्ट में एक्शन – Raipur News
Breaking News

Opium brought for New Year’s Eve seized in Raipur | रायपुर में न्यू ईयर के लिए लाई गई अफीम पकड़ाई: तस्करी करने के लिए निकला था पुलिस ने पकड़ा, NDPS एक्ट में एक्शन – Raipur News

By adminDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 25 at 91243 pm 1766730554
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दिलबाग सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी पार्थिवी प्रोविन्स सरोना थाना डी.डी. नगर रायपुर के रूप में हुई है।

रायपुर में एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट एवं थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने अफीम के साथ एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा है। टीम ने मौके से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 5.50 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी अफीम को नए साल में खपाने के

.

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दिलबाग सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी पार्थिवी प्रोविन्स सरोना थाना डी.डी. नगर रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्र के पार्थिवी प्रोविन्स के आगे रोड किनारे एक व्यक्ति अफीम लेकर कहीं जाने की फिराक में है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी में आरोपी के पास से 1.075 किलो अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डी.डी. नगर में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दिलबाग सिंह नववर्ष की पार्टियों में अफीम खपाने की योजना बना रहा था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी का किसी बड़े नशा नेटवर्क से संबंध तो नहीं है।

ऑपरेशन निश्चय अभियान में गिरफ्तारी

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय अभियान के तहत की गई है। अभियान का उद्देश्य नशे के कारोबार पर रोक लगाना और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।

image 2025 12 26t120217176 1766730652

अब पढ़िए रायपुर शहर में क्या-क्या बिक रहा ?

रायपुर पुलिस 2025 में अब तक नशा बेचने वाले 700 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये आरोपी रायपुर में गांजा, एमडीएमए, एलएसडी, ओजी (विदेशी गांजा) हेरोइन, नशे की गोलियां, अफीम, कफ सिरप को बेचते और उसे लाते हुए पकड़े गए।

इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि, ये आरोपी ओडिशा से गांजा और महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब-हरियाणा से ड्रग्स लाते और उनको रायपुर सहित अन्य जिलों में बेचते हैं। छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों में भी ये आरोपी नशीली सामग्री पहुंचा रहे हैं।

रायपुर के होटलों, पब और फॉर्म हाउसों में आयोजित प्राइवेट पार्टियों में ड्रग्स को कोडवर्ड के सहारे बेचा जा रहा है। ये सब बात पुलिस की जांच में पहले भी सामने आ चुकी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

बलरामपुर में बिजली गिरने से 2 मौतें:3-4 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून, 7 दिन गरज-चमक, बिजली गिरने का अलर्ट

June 26, 2026

मोहर्रम पर आज निकलेगा मातमी जुलूस, ट्रैफिक डायवर्ट:यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, करबला तालाब तक पहुंचेगा जुलूस

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075682
Views Today : 82
Views Last 7 days : 2888
Views Last 30 days : 10720
Total views : 105525
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.