Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Ongoing departure of southwest monsoon | दक्षिण-पश्चिम मानसून की चल रही विदाई: सरगुजा से लेकर रायपुर-कांकेर तक मानसून विदा, 8 जिलों में 3 दिन बाद लौटने के आसार – Raipur News
Breaking News

Ongoing departure of southwest monsoon | दक्षिण-पश्चिम मानसून की चल रही विदाई: सरगुजा से लेकर रायपुर-कांकेर तक मानसून विदा, 8 जिलों में 3 दिन बाद लौटने के आसार – Raipur News

By adminOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1760398987
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1760398987

दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई चल रही है। यह सरगुजा से लेकर रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ और दक्षिण की शुरुआत वाली कांकेर से भी सोमवार को विदा हो गया है। अब कोेंडागांव समेत 8 जिले बचे हैं, जहां से मानसून 16 अक्टूबर तक विदा होगा। एक ही दिन में उत्तर-पूर्व

.

मोहला-मानपुर, राजनांदगांव, रायपुर महासमुंद और गरियाबंद की उत्तरी सीमा तक दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है। मानसून के अगले एक-दो दिन में बस्तर से भी पूरी तरह विदाई की संभावना है। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई 15 अक्टूबर तक होती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई यानी उत्तर-पूर्वी मानसून का आगमन शुरू हो जाता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून से पूरे भारत में बारिश होती है। उत्तर-पूर्वी मानसून मुख्य रूप से दक्षिण भारत और देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बारिश कराता है।

इस दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहता है। वातावरण से नमी खत्म हो जाती है। इसके साथ ही ठंड में वृद्धि होती है। इस साल छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री धमाकेदार रही। 28 मई को मानसून बस्तर पहुंच गया था। आमतौर पर 10 जून के आसपास मानसून की बस्तर में एंट्री होती है। इस साल करीब 13 दिन पहले मानसून ने बस्तर में दस्तक दी।

मानसून की विदाई भी धमाकेदार रही। अक्टूबर में इस साल लगातार बारिश हुई। दो दिन पहले तक मानसून की विदाई रेखा भी उत्तरी छत्तीसगढ़ से काफी दूर थी। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी के संकेत दिए थे। पूर्वानुमान के अनुसार ही मानसून ने एक ही दिन में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ की वापसी रेखा को पार कर लिया। अब राज्य में उत्तर-पूर्वी हवा के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट आएगी।

अगले तीन दिन दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ में अभी भी बारिश के हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ेंगी। इसी के साथ मानसून की विदाई के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

बस्तर के जिन दुर्गम इलाकों में कभी माओवादियों का खौफ बोलता था अब वहां बलिदानी जवानों के स्मारक सुनाएंगे शौर्य गाथा

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068861
Views Today : 13
Views Last 7 days : 928
Views Last 30 days : 4042
Total views : 89844
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.