.
अवैध शराब बिक्री करने वालों की हौसला बुलंद है। इन पर न ही गांव वालों का डर है और अब न ही पुलिस का रहा। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्डीहपठार से अवैध शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस की खड़ी गाड़ी पर दो आरोपियों ने तोड़फोड़ कर दी। हालाकिं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 165 लीटर महुआ शराब जब्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर को मुखबिर की सुचना पर पुलिस तोषगावं से बेल्डीहपठार जाने के ग्राम बेल्डीह पठार के टेकरी पहुंची। जहां हरिशचंद खुंटे (19) पिता नानदाउ खुटे, निवासी बेल्डीहपठार, और गोवर्धन निराला (20)पिता सुदेशन निराला निवासी जंगलबेड़ा व रामनंद रात्रे (20) पिता परशुराम रात्रे निवासी बेल्डीहपठार अवैध शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। 2 आरोपी पुलिस को देख भाग गए। मौके पर रामनंद रात्रे को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वे तीनों मिलकर अवैध रूप से शराब बिक्री करते हैं। मौके पर आरोपी के कब्जे से शराब जब्त किया। फरार आरोपी हरिशचंद खुंटे और गोवर्धन निराला ने रोड के किनारे खड़े पुलिस वाहन बोलेरो के सामने के कांच में तोड़फोड़ की।
<
