![]()
.
सोमवार को मनाए जाने वाले दीपावली पर्व को लेकर रविवार को भी डौंडी के बाजारों में दूसरे दिन भी जमकर रौनक देखने को मिली। धनतेरस के दिन रात तक खरीदी के बाद रविवार को दोपहर बाद से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। डौंडी के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। वहीं नरक चतुर्दशी पर शाम को 14 दीये जलाकर पूजा की गई। इस छोटी दीवाली पर लोगों में उत्साह देखने को मिला।
इधर लगातार दूसरे दिन भी अच्छी ग्राहकी होने से दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। कपड़ा व्यवसायी पारस जैन, आशीष जैन, नीरज जैन और सोनू बागमार ने बताया कि इस बार ग्राहकों की पसंद में महिलाओं के लिए सरारा, फैंसी साड़ियां और कुर्तियां, बच्चों के लिए बाबा सूट, वहीं युवाओं के लिए जींस और ट्राउजर की मांग ज्यादा है। सोमवार को भी व्यापार में अच्छी बिक्री की संभावना जताई जा रही है। इस दिन दीपावली होने के कारण अधिकांश लोग खरीदारी करने पहुंचेंगे।
इस बार बर्तन बाजार में तांबे की बढ़ी डिमांड बर्तन विक्रेता कोमल जैन ने बताया कि इस बार बर्तन के दाम में वृद्धि हुई है, जिससे व्यापार पर कुछ असर पड़ा है। फिलहाल बाजार में कांसा 1550 प्रति किलो, पीतल 750 से 1000 प्रति किलो, तांबा 1400 प्रति किलो की दर से बिक रहा है। इसके बावजूद तांबे के बर्तनों की मांग सर्वाधिक बनी हुई है। दीपावली के दिन सोमवार को बाजार में और भी ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है। इस दौरान भी व्यापारी वर्ग को उम्मीद है कि सोमवार और मंगलवार को बिक्री चरम पर रहेगी। रहेगी। ऐसी संभावना जताई गई है।
<
