![]()
भास्कर न्यूज | दामापुर दीपोत्सव के बाद ग्रामीण अंचलों में गौरा-गौरी पर्व पूरे उल्लास से मनाया गया। ग्राम दामापुर, कुंडा, महली, महका, सैहमालगी, कोलेगांव, धनेली सहित आसपास के गांवों में शोभायात्रा और विसर्जन के साथ पर्व का समापन किया गया। गांव-गांव में
.
पूजन के बाद ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई और प्रसाद बांटकर पर्व की बधाई दी। अगले दिन गोवर्धन पूजा पर गांवों की गलियों और मुख्य मार्गों से गौरा-गौरी की शोभायात्रा निकाली गई। बाजे-गाजे, ढोल-नगाड़ों और बम पटाखों की गड़गड़ाहट के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके साथ ही ग्राम दामापुर, कुंडा, महली, महका, सैहमालगी, कोलेगांव और धनेली के प्रमुख तालाबों में विधिवत विसर्जन किया गया। दीपावली पर्व के दौरान भाईदूज को लेकर भी भाइयों और बहनों में उत्साह देखा गया।
जस गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम से सजा माहौल गांवों में मां काली और मां लक्ष्मी के पंडालों में रोजाना जस गीत प्रतियोगिता, भजन मंडली और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण महिलाएं और युवा टोली के रूप में शामिल होकर धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दे रहे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोलियों को पुरस्कार करेंगे।
गोवर्धन पूजा के दौरान झलकी ग्रामीणों की आस्था दीपावली के अगले दिन ग्रामीणों ने अपने घरों के कोठार और गौठान में गोवर्धन पूजा की गई। गाय, बैल और भैंस की विधिवत पूजा के साथ गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर गायों को चलाया गया। परंपरा के अनुसार केले के पत्तों पर खिचड़ी खिलाने की रस्म निभाई गई और किसानों ने अपने मवेशियों के जूठन प्रसाद ग्रहण कर कृषि सुख-समृद्धि की कामना की।
<
