Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » संडे बाजार में दुकान लगाने के विवाद पर जानलेवा हमला:आरोपी ने ठेले से चाकू उठाकर किया अटैक, युवक की हालत गंभीर
Breaking News

संडे बाजार में दुकान लगाने के विवाद पर जानलेवा हमला:आरोपी ने ठेले से चाकू उठाकर किया अटैक, युवक की हालत गंभीर

By adminApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 30t120512794 1777531294
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 30t120512794 1777531294
रायपुर क संडे बाजार में दुकान लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करने की बात पर कहासुनी बढ़ते-बढ़ते चाकूबाजी तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ठेले से चाकू उठाकर युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक की पहचान निजामुद्दीन के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम शाहिद बताया जा रहा है। घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। दुकान को लेकर पहले से चल रहा था विवाद पुलिस के मुताबिक वारदात 29 अप्रैल की शाम करीब 5-6 बजे रजबंधा मैदान स्थित चाय गोविंदम कैफे के पास हुई। मौदहपारा निवासी निजामुद्दीन (25) ऑटो चार्जिंग का काम करता है। वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में आरोपी शहिद से उसका सामना हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से संडे बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। हाथ, सिर, कंधे पर आई चोट आरोप है कि शहिद ने गाली-गलौज करते हुए पास में खड़े ठेले से चाकू उठाया और निजामुद्दीन पर हमला कर दिया। उसने युवक के शरीर पर चार जगह वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोपी ने हाथ, सिर, कंधे सहित पांच जगह चाकू मारा है। घायल मेकाहारा में भर्ती घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौदहापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार में बारातियों से मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़:एसपी-कलेक्टर के निर्देश पर 14 गिरफ्तार, 8 को जेल भेजा गया

April 30, 2026

कोरबा निगम विशेष बैठक में दो प्रस्ताव पारित:महिला आरक्षण बिल पर निंदा, भाजपा पार्षदों का प्रदर्शन, ‘सद्बुद्धि’ के लिए कांग्रेस ने किया हवन

April 30, 2026

Jagdalpur Women Fight Over Land Dispute; Councillor Involved

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069285
Views Today : 100
Views Last 7 days : 954
Views Last 30 days : 4059
Total views : 90288
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.