कुनकुरी में बंद कमरे से बुजुर्ग महिला की लाश, 20 दिन तक बेटे ने छिपाकर रखी मौत
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का सड़ा-गला शव मिला है। महिला की मौत 20 दिन पहले ही हो गई थी। वहीं बेटे ने भी बुजुर्ग महिला की मौत की बात को छिपाए रखा। इस दौरान वो शव को कमरे में बंदकर बाहर घूमता था। कमरे से तेज बद
.
फिलहाल पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। यह मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।



अब जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय प्रवीण खलखो रेमते रोड स्थित एक किराए के मकान में अपनी मां सबीना खलखो के साथ रहता था। उसकी मां बीमार थी। वो लकवा की मरीज थी। इसी दौरान बुजुर्ग महिला की 6 दिसंबर को मौत हो गई। लेकिन उसके बेटे ने करीब 20 दिनों तक इस बात को छिपाए रखा। इस दौरान महिला का शव पूरी तरह से सड़ चुका था।
वहीं बुजुर्ग महिला की मौत की जानकारी तब सामने आई जब मकान मालिक दिलीप कुमार कुजूर के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित किराए के कमरे से तेज बदबू आने लगी। पड़ोसियों को शक होने पर उन्होंने मकान मालिक को सूचित किया, जिसके बाद दिलीप कुमार कुजूर ने तत्काल कुनकुरी पुलिस को घटना की जानकारी दी।
बदबू आने पर खुला मां की मौत का राज
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिस कमरे से बदबू आ रही थी उसका ताला तोड़ा तो वहां बुजुर्ग महिला सबीना की लाश मिली। महिला का शव बुरी तरह सड़-गल चुका था। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जांच में पता चला कि बुजुर्ग महिला सबीना मारियानुस खलखो की पत्नी थी और थाना दुलदुला के सराईटोली कस्तूरा की रहने वाली थी। पति की मौत के बाद पिछले लगभग ढाई साल से अपने बेटे प्रवीण खलखो के साथ इस किराए के मकान में रह रही थी।
बेटे ने बताया 20 दिन पहले हो गई थी मां की मौत
पुलिस ने जब उसके बेटे प्रवीण से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब थी और 6 दिसंबर को उनकी मौत हो गई थी। प्रवीण ने मां की मौत सूचना न तो मकान मालिक को दी और न किसी रिश्तेदार या पुलिस को। इस दौरान मां के शव को कमरे में छोड़कर बाहर घूमता था।

जांच में नहीं मिले हत्या के कोई संकेत
कुनकुरी थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कोई संकेत नहीं मिला है और ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्ग कायम किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बेटे की मानसिक स्थिति भी पूरी तरह ठीक नहीं बताई जा रही है, उससे पूछताछ जारी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट करेगी कि यह लापरवाही थी या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
जांच में पता चला कि प्रवीण अविवाहित है। वो डिलीवरी बॉय का काम करता था। लेकिन कुछ दिनों पहले उसने नौकरी छोड़कर घर में रहता था।
<
