छत्तीसगढ़ के कोरबा के कटघोरा वनमंडल में जंगली सुअर के शिकार के मामले में वन विभाग ने छापा मारा। इस दौरान कुछ लोगों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। लेकिन इसी बीच यह भी आरोप लगे हैं कि कुछ आरोपियों को बचाने के नाम पर पैसे वसूले
.
मामले में डिप्टी रेंजर उषा सोनवानी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि शिकारियों ने जंगली सुअर का शिकार किया। मैं गाली खाई। मैं बदनाम हुई।
वो फॉरेस्ट गार्ड राम कुमार कोराम को डेढ़-दो लाख रुपए देकर बच गए। वायरल वीडियो को लेकर DFO कुमार निशांत ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

डिप्टी रेंजर उषा सोनवानी ने कहा- आरोपियों ने फॉरेस्ट गार्ड को 2 लाख रुपए दिए।
अब जानिए पूरा मामला
यह मामला पसान वन परिक्षेत्र के लैंगा बीट के करी गांव का है। कुछ दिन पहले गांव वालों ने मिलकर जंगली सुअर का शिकार किया था और उसे खाने की तैयारी कर रहे थे।
इसकी जानकारी फॉरेस्ट गार्ड राम कुमार कोराम को लग गई, जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की।
वन विभाग ने शिकार में शामिल कुछ लोगों पर मामला दर्ज किया है। साथ ही, शिकार में इस्तेमाल की गई सामग्री भी जब्त कर ली गई है।
डिप्टी रेंजर बोली- आरोपियों ने फॉरेस्ट गार्ड को 2 लाख दिए
इसी बीच इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डिप्टी रेंजर उषा सोनवानी कुछ ग्रामीणों के साथ बैठी नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में डिप्टी रेंजर यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि शिकारियों ने जंगली सुअर का शिकार किया और इस मामले में मुझे गालियां भी सुननी पड़ीं, इससे मेरी बदनामी हुई।
वीडियो में वह यह भी कहती हैं कि फॉरेस्ट गार्ड को डेढ़-दो लाख रुपए देकर आरोपी वहां से फरार हो गए। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें लगा इस पैसे में उन्हें भी कुछ पैसे मिलेंगे, इसलिए उन्हें सूचना नहीं दी।

वीडियो में अन्य ग्रामीण भी नजर आए।
वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने शुरू की जांच
वहीं कोरबा के डीएफओ कुमार निशांत ने वायरल वीडियो की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए पसान रेंजर मनीष सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
डीएफओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि कोरबा जिले में जंगली जानवरों के शिकार के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। वन विभाग ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई करता रहा है और वन्य जीवों का शिकार पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
…………………
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
100-100 के नोट की रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल का VIDEO: राजनांदगांव थाने में महिला की फोटो जूम करते दिखा ASI, दोनों सस्पेंड किए गए

थाने के भीतर रिश्वत लेने का वीडियो वायलर हो रहा है।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से थाने के भीतर रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक कॉन्स्टेबल पैसे लेते नजर आ रहा है, जबकि सामने बैठा एएसआई मोबाइल पर एक महिला की तस्वीर को जूम कर देखता दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
<
