Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » एएसपी के कमरे का ताला तोड़ा, सामान बेमेतरा भेजा:बिना अनुमति सामान भेजने पर डीजीपी से जांच और कार्रवाई की मांग
Breaking News

एएसपी के कमरे का ताला तोड़ा, सामान बेमेतरा भेजा:बिना अनुमति सामान भेजने पर डीजीपी से जांच और कार्रवाई की मांग

By adminJune 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3b6e6589 c1a9 4fb1 b36c 75096f1179db 1780929866897
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3b6e6589 c1a9 4fb1 b36c 75096f1179db 1780929866897
सक्ती जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हरीश यादव के सामान रखे कमरे का ताला बिना अनुमति तोड़कर सामान ट्रक में भरकर बेमेतरा भेजने का मामला सामने आया है। हरीश यादव ने इसे गंभीर लापरवाही और नियमों का उल्लंघन बताया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत डीजीपी, आईजी दुर्ग रेंज, आईजी बिलासपुर रेंज और सक्ती एसपी से की है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई और निलंबन किया जाए। जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, हरीश यादव पहले सक्ती में एएसपी के पद पर थे और फिलहाल बेमेतरा में पदस्थ हैं। सक्ती में उनके रहने की व्यवस्था नहीं थी, इसलिए वे एसडीओपी कार्यालय के बैरक में रहते थे। ट्रांसफर के बाद उन्होंने अपना सामान एक कमरे में रखकर ताला लगा दिया था। आरोप है कि 5 जून 2026 को उनके पूर्व कर्मचारी ने फोन कर बताया कि उनका सामान शिफ्ट किया जा रहा है। इसके बाद अलग-अलग पुलिस अधिकारियों से बातचीत हुई, लेकिन किसी ने स्पष्ट आदेश की बात स्वीकार नहीं की। बाद में उन्हें बताया गया कि उनका पूरा सामान ट्रक में लोड होकर बेमेतरा भेज दिया गया है। हरीश यादव का कहना है कि न तो सामान की लिस्ट बनाई गई, न फोटो ली गई और न ही पंचनामा किया गया। इस पूरे मामले में उन्होंने आरोप लगाया है कि बिना प्रक्रिया के उनका सामान हटाया गया है, जो गलत है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो और जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारी को सस्पेंड किया जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि फिलहाल उनका सामान बेमेतरा पुलिस लाइन में सुरक्षित रखा गया है और उसकी सही जांच और मिलान परिवार की मौजूदगी में किया जाना चाहिए। एएसपी ने अपने आवेदन में कहा है कि ट्रांसफर वाली नौकरी में अधिकारियों को अक्सर रहने और सामान रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि ऐसे में बिना अनुमति किसी का निजी सामान हटाना बहुत ही गलत है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर विभाग से उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वे इस मामले को लेकर कोर्ट जाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Officials Order Probe into Money Recovery Video

June 9, 2026

दीपका में भ्रष्टाचार के आरोप,नेता प्रतिपक्ष ने जांच की मांग:कहा- पार्षदों ने निजी घरों में लगाए बोरवेल, बस स्टैंड पर किया अवैध कब्जा

June 9, 2026

प्रभारी मंत्री बोले- आपसी समन्वय के साथ काम करें जनप्रतिनिधि-अधिकारी:सरगुजा में अधिकारियों की ली विभागवार समीक्षा बैठक, कहा- बेहतर समन्वय बनाने का प्रयास

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073008
Views Today : 9
Views Last 7 days : 288
Views Last 30 days : 5629
Total views : 96535
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.