Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » OBC leader is showing his strength to become the district president of Congress | कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनने दम दिखा रहा OBC नेता: रायपुर समेत 80 प्रतिशत जिलों में दावेदारों से पर्यवेक्षकों ने की चर्चा, हाईकमान को भेजा जाएगा पैनल; रायपुर में OBC जिलाध्यक्ष बनाने पर जोर – Raipur News
Breaking News

OBC leader is showing his strength to become the district president of Congress | कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनने दम दिखा रहा OBC नेता: रायपुर समेत 80 प्रतिशत जिलों में दावेदारों से पर्यवेक्षकों ने की चर्चा, हाईकमान को भेजा जाएगा पैनल; रायपुर में OBC जिलाध्यक्ष बनाने पर जोर – Raipur News

By adminOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 10 18t141620436 1760777204
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर चल रहा संगठन सृजन अभियान अब अंतिम चरण में है। राज्य के लगभग 80 प्रतिशत जिलों में चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दीपावली तक यह काम पूरा हो जाएगा।

.

कांग्रेस नेताओं से चर्चा करते हुए पर्यवेक्षक।

कांग्रेस नेताओं से चर्चा करते हुए पर्यवेक्षक।

प्रदेश में 41 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ये सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने जिलों के लिए 6-6 नामों का पैनल तैयार करेंगे, जिसे कांग्रेस हाईकमान को भेजा जाएगा। पैनल की समीक्षा के बाद अंतिम सूची तय होगी। इन सबके बीच रायपुर जिला में अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर ओबीसी समुदाय से आने वाले नेता लामबंद हुए है।

पर्यवेक्षकों से चर्चा के दौरान ओबीसी नेताओं ने रायपुर जिले में ओबीसी समुदाय से आने वाले नेता को चुनने के लिए कहा है। पर्यवेक्षकों से चर्चा के दौरान यादव और साहू समुदाय से आने वाले नेताओं ने इस अपील को की है।

491760535425 1760776454

रायपुर से 30 दावेदार

रायपुर जिले में अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए तीन महिला समेत 30 नेताओं ने दावेदारी की है। इन दावेदारों में ओबीसी, सामान्य, आदिवासी समुदाय से आने वाले नेता है। दावेदारी करने वाले मुस्लिम नेता की एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने पर्यवेक्षकों के सामने विरोध किया है।

दो अहम बैठकें, रायपुर के दावेदारों से सीधे चर्चा

संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस में आज दो महत्वपूर्ण बैठकें हुईं। पहली बैठक ऑनलाइन थी, जिसमें एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज और सभी पर्यवेक्षक शामिल हुए। इसमें प्रदेशभर में चल रहे संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की गई।

दूसरी बैठक में रायपुर शहर के दावेदारों के साथ पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गडाधे ने सीधी चर्चा की। उन्होंने दोपहर तक अलग-अलग दावेदारों से मुलाकात कर उनकी पृष्ठभूमि, पार्टी में अब तक निभाई गई भूमिका और आपराधिक रिकॉर्ड जैसे विषयों पर जानकारी ली। एक दिन पहले वे रायपुर ग्रामीण के दावेदारों और अन्य संगठनों से जुड़े लोगों से भी मिल चुके हैं।

comp 115 11760066841 1760776980

ये पर्यवेक्षक तैयार करेंगे पैनल

सप्तगिरि उल्का, अजय कुमार लल्लू, सुबोध कांत सहाय, उमंग सिंगार, आरसी खूंटियां, राजेश ठाकुर, विवेक बंसल, नितिन राउत, श्याम कुमार बर्वे, प्रफुल्ल गडाधे, चरण सिंह सप्रे, विकास ठाकरे, हिना कावरे, रीता चौधरी, रिहाना रियाज चिश्ती, अजमतउल्लाह हुसैनी और सीताराम लांबा।

हाईकमान की मुहर के बाद ही होगा ऐलान

एआईसीसी द्वारा नियुक्त सभी पर्यवेक्षक फील्ड विजिट, इंटरव्यू और मूल्यांकन के बाद रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इनमें दावेदारों की मजबूती, जनाधार, संगठनात्मक अनुभव और विवादों का लेखा-जोखा शामिल होगा। अंतिम फैसला हाईकमान की सहमति के बाद ही लिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मां परिवार की रोशनी है विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित:संत जोसेफ महागिरजाघर में महिलाएं हुई शामिल, डीनरी स्तर की नई कमेटी का गठन

June 13, 2026

भाजपा नेता के ढाबे पर पुलिस का छापा:बिलासपुर में अवैध बार संचालन में संचालक समेत 6 गिरफ्तार,ढाबे में शराब परोसने का मामला

June 13, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कार में सेक्स, दुल्हनों को नकली मंगलसूत्र, प्राइवेट पार्ट पर मारा डंडा, ऑयल फैक्ट्री में आग, तालाब में 6 मगरमच्छ

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073853
Views Today : 568
Views Last 7 days : 1456
Views Last 30 days : 6318
Total views : 97880
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.