Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Nursing staff to protest for the next two days from today | छत्तीसगढ़ में आज से स्वास्थ्य सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित: 3 दिनों तक नर्सिंग स्टॉफ का आंदोलन, 11 मांगों को लेकर प्रदर्शन – Chhattisgarh News
Breaking News

Nursing staff to protest for the next two days from today | छत्तीसगढ़ में आज से स्वास्थ्य सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित: 3 दिनों तक नर्सिंग स्टॉफ का आंदोलन, 11 मांगों को लेकर प्रदर्शन – Chhattisgarh News

By adminDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
10006120751766907717 1766975806
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालयों में 29, 30 और 31 दिसंबर को होने वाले निश्चितकालीन आंदोलन के लिए फॉर्म भर दिए हैं। यानी आज से अग

.

यह संघ के चरणबद्ध आंदोलन का चौथा चरण है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि 3 दिन के आंदोलन के बाद भी शासन ने मुख्य मांगों पर संवेदनशीलता नहीं दिखाई, तो प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। जिससे अस्पतालों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित होगा।

अति आवश्यक सेवाएं रहेंगी चालू

संघ ने स्पष्ट किया है कि गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए आवश्यक संख्या में नर्सिंग स्टाफ सेवाओं में उपस्थित रहेगा। अंबिकापुर चिकित्सालय में प्रशासन के आग्रह पर आंदोलन के बावजूद नर्सिंग संवर्ग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सेवाएं जारी रखीं, जिससे प्रबंधन को राहत मिली।

नर्सिंग ऑफिसर्स की 11 प्रमुख मांगें

  • 2018 में गठित समिति की अनुशंसाएं तत्काल लागू की जाएं।
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (1310 बेड) में 526 स्वीकृत पदों में से करीब 400 रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती।
  • संविदा और डेली वेजेस कर्मचारियों को उसी अस्पताल में नियमित किया जाए, समान काम का समान वेतन मिले।
  • स्टाफ नर्स का पदनाम नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग सिस्टर का सीनियर नर्सिंग ऑफिसर किया जाए।
  • केंद्र के अनुरूप नर्सिंग अलाउंस 7200 रुपए और वाशिंग अलाउंस 1800 रुपए दिया जाए।
  • रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर मेडिकल कॉलेजों में अध्ययन अवकाश (2025-26) के लिए NOC और वेतन भुगतान सुनिश्चित हो।
  • ड्यूटी के दौरान बच्चों की देखभाल के लिए झूला घर (क्रेच) की व्यवस्था।
  • 10, 20 और 30 साल की सेवा पर मिलने वाला समयमान वेतनमान ब्याज सहित दिया जाए।
  • नर्सिंग संवर्ग और उनके परिवार के लिए कैशलेस इलाज सुविधा।
  • सहायक नर्सिंग अधीक्षक, नर्सिंग प्रदर्शक और नर्सिंग सिस्टर के पदों पर पदोन्नति।
  • गंभीर मरीजों के परिजनों के लिए रुकने, खाने और शौचालय की व्यवस्था हेतु भवन निर्माण।
whatsapp image 2025 12 28 at 132032 1766910827

चरणबद्ध आंदोलन का चौथा चरण

संघ के अनुसार इससे पहले ज्ञापन सौंपा गया। काली पट्टी लगाकर सेवाएं दी गईं। 15, 16 और 17 दिसंबर को अस्पताल परिसरों में 1 घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन किया गया था।

इन सभी प्रयासों के बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा अब तक मांगों पर चर्चा का कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया।

उल्टा, चौथे चरण से पहले अस्पताल प्रशासन द्वारा आंदोलन को लेकर पत्र जारी किए गए हैं।

मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में नर्सिंग संवर्ग की स्थिति

संघ का कहना है कि चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय तृतीयक और अति आवश्यक सेवाओं में आते हैं। स्टाफ नर्स की न्यूनतम योग्यता 4 वर्ष का BSc नर्सिंग है, लेकिन ग्रेड पे और वेतनमान 1 साल के सर्टिफिकेट कोर्स वाले पैरामेडिकल कर्मियों के बराबर है।

संघ का आरोप है कि 10 सालों से नर्सिंग संवर्ग अपने पेशे के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन समाधान की जगह केवल दमनात्मक कार्रवाई मिली।

1000612242 1766908034
1000612252 1766908048
1000612255 1766908057



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सामरी-कुसमी में मुहर्रम का जुलूस निकला:बड़ी संख्या लोग हुए शामिल, चबूतरा निर्माण की घोषणा

June 27, 2026

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

रायपुर में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने की मुहिम:28 जून को घर-घर चलेगा अभियान, 1381 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076377
Views Today : 211
Views Last 7 days : 3621
Views Last 30 days : 11426
Total views : 106426
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.