Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » NSUI surrounds Home Minister’s residence, jostles at barricades | NSUI का गृहमंत्री आवास घेराव, बैरिकेड पर झूमाझटकी: पुलिस ने कुछ को घसीटते हुए पीछे किया; 12 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में – Raipur News
Breaking News

NSUI surrounds Home Minister’s residence, jostles at barricades | NSUI का गृहमंत्री आवास घेराव, बैरिकेड पर झूमाझटकी: पुलिस ने कुछ को घसीटते हुए पीछे किया; 12 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में – Raipur News

By adminOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 35 1759852327
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 35 1759852327

राजधानी रायपुर में NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। गृहमंत्री विजय शर्मा के निवास का घेराव करने निकले सैकड़ों NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ओसीएम चौक पर ही रोक दिया, जिसके बाद बैरिकेडिंग पर झूमाझटकी और हाईवोल्टेज

.

NSUI कार्यकर्ताओं का आरोप था कि प्रदेश में अपराध और नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्र नेताओं पर झूठी FIR दर्ज कर दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने किया। उनके साथ प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश

गृहमंत्री निवास तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने ओसीएम चौक पर बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई। कई कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने कुछ को घसीटते हुए और कुछ को कंधों पर उठाकर पीछे किया। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

NSUI ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार खामोश बैठी है। एक तरफ रायबरेली में एक दलित की मौत पर भाजपा सरकार चुप्पी साध लेती है। दूसरी तरफ छात्रों और कांग्रेस नेताओं पर झूठी FIR दर्ज कराई जा रही है। यह साफ तौर पर राजनीतिक दबाव है।

NSUI ने चेताया—“FIR वापस नहीं हुई तो उग्र आंदोलन”

एनएसयूआई नेताओं ने साफ कहा कि अगर सरकार ने झूठी FIR वापस नहीं ली और अपराध रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में संगठन राज्यभर में उग्र आंदोलन करेगा।

कांग्रेस का आरोप— विरोध की आवाज़ को दबाया जा रहा

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि भले आज हमें गृहमंत्री के बंगले जाने से रोका जा है, लेकिन जल्द हम सीएम हाउस का घेराव करेंगे। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने बदसलूकी और मारपीट की है। ये लड़ाई सिर्फ NSUI की नहीं है. ये हर उस युवा की है। जो अपने सवालों के जवाब चाहता है। अगर सरकार नशे और अपराध पर चुप बैठी रहेगी, तो सवाल उठेंगे ही, और आवाजें भी।

NSUI की अगली रणनीति तैयार

NSUI नेताओं ने स्पष्ट किया कि आंदोलन यहीं खत्म नहीं हुआ है। बलौदाबाजार, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर सहित कई शहरों में भी जल्द प्रदर्शन होंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डीजे संचालक के लापता बेटे का शव बरामद:कोरबा के टाइगर प्वाइंट पर 200 फीट गहरी खाई में मिला, पुलिस जांच में जुटी

June 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से मासूम की मौत:मनेंद्रगढ़ में हादसा, चालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी

June 4, 2026

CSEB ने अभिनव इन्फ्रा का ठेका 3 महीने बढ़ाया:अवधि खत्म होने के बाद मिला एक्सटेंशन, शिकायतों पर SE ने जांच का दिया आश्वासन

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072840
Views Today : 33
Views Last 7 days : 1367
Views Last 30 days : 5723
Total views : 96367
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.