Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » NSUI creates ruckus in Kalyan College Misbehavior with the principal at Kalyan College | कल्याण कॉलेज में प्राचार्य के साथ दुर्व्यवहार: पुलिस से नहीं डरता कहने वाला एनएसयूआई नेता भाग रहा था दिल्ली, नागपुर एयरपोर्ट के पास दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार – durg-bhilai News
Breaking News

NSUI creates ruckus in Kalyan College Misbehavior with the principal at Kalyan College | कल्याण कॉलेज में प्राचार्य के साथ दुर्व्यवहार: पुलिस से नहीं डरता कहने वाला एनएसयूआई नेता भाग रहा था दिल्ली, नागपुर एयरपोर्ट के पास दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार – durg-bhilai News

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 14 at 40603 pm 1765710110
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याण कॉलेज में शासकीय कार्य में बाधा डालने, उत्पात मचाने और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी एनएसयूआई प्रदेश सचिव और भिलाई नगर विधायक प्रतिनिधि आकाश कनौजिया को महाराष्ट्र

.

दिल्ली भाग रहे आरोपी आकाश कनौजिया को पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार।

दिल्ली भाग रहे आरोपी आकाश कनौजिया को पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार।

पुलिस के अनुसार 9 दिसंबर की दोपहर कल्याण कॉलेज में परीक्षा फॉर्म के परीक्षण और हस्ताक्षर का शासकीय कार्य चल रहा था। इसी दौरान आकाश कनौजिया, दीपक पाल, आनंद यदु, पूर्व मानसेवी सहायक प्राध्यापक नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमित पटेल और अंशुल शर्मा सहित कुछ युवक अनाधिकृत रूप से कॉलेज परिसर में घुस आए।

जबरदस्ती घुसे थे प्राचार्य के केबिन, परीक्षा फॉर्म को किया था खराब सभी आरोपी गाली-गलौज करते हुए सीधे प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा के कक्ष में पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने प्राचार्य के कक्ष में रखे शासकीय दस्तावेजों को टेबल से उठाकर फेंक दिया, जिससे न केवल शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई, बल्कि शासकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा। इस दौरान प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।

प्राचार्य की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला मामले की शिकायत मिलने के बाद भिलाई नगर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 221, 296 और 324(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश तेज कर दी। थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि घटना के बाद से आकाश कनौजिया फरार चल रहा था। उसे महाराष्ट्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दो आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि इससे पहले भी इस मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस अपराध में मुख्य आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और शासकीय अधिकारियों से दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

पेयजल समस्या पर कलेक्टर सख्त, सीएमओ पर जताई नाराजगी:अपर कलेक्टर-एसडीएम ने वार्डों का निरीक्षण कर जलापूर्ति के निर्देश दिए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074932
Views Today : 12
Views Last 7 days : 2658
Views Last 30 days : 9078
Total views : 103020
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.