भास्कर न्यूज| जांजगीर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, डोंगाकोहरौद के विद्यार्थी गुरुवार को कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर से मिलकर प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुंज किशोर की अनियमितताओं का कच्चा-चिट्ठा खोला और लिखित शिकायत पत्र देकर
.
आरोप है कि फीस की रसीद मांगने पर पावती नहीं दी और उल्टा छात्रों को डांटकर चुप करा दिया। 9वीं से 12वीं तक के छात्रों पर स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म लेने दबाव बना रहे हैं। यूनिफॉर्म नहीं लेने पर स्कूल से निकालने की धमकी मिल रही है। इस विषय में पूछने पर प्रताड़ित करते हैं, जिससे वे मानसिक तनाव में हैं। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर प्रैक्टिकल में 10 अंक देने का लालच दे पोताई कराने का आरोप है।
^छात्रों ने जो शिकायत की है, उसकी जांच की जा रही है। रंगाई-पोताई मामले में पहले ही जांच रिपोर्ट भेज दी गई है। अशोक सिन्हा, डीईओ, जांजगीर-चांपा
<
