![]()
रामानुजगंज | रामानुजगंज जिले में अक्टूबर से लागू हुए नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम के कारण सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ती दिखाई दे रही है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत अब बाइक चालकों को पेट्रोल तभी मिलेगा जब वे हेलमेट पहनकर पेट्रोल पंप पर आए
.
प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनें। इस पहल से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की उम्मीद जताई जा रही है।
<
