छत्तीसगढ़ के धमतरी में राज्योत्सव के अवसर पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर प्रशासन द्वारा माल्यार्पण नहीं किया गया। इस पर युवा कांग्रेस ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वयं प्
.
युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को जब प्रतिमा की उपेक्षा की जानकारी मिली, तो उन्होंने राज्योत्सव के दिन दोपहर में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। युवा कांग्रेस ने कहा कि वे संस्कृति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।

युवा कांग्रेस ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गीततराम सिन्हा ने बताया कि छत्तीसगढ़ को 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं और 1 नवंबर को ही छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्टर कार्यालय में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर न तो कोई माल्यार्पण किया गया था और न ही उसकी साफ-सफाई की गई थी, जबकि पूरा प्रदेश स्थापना दिवस मना रहा था।
सिन्हा ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है और प्रशासन को इसकी कोई सुध नहीं थी। उन्होंने बताया कि जब युवा कांग्रेस की टीम वहां पहुंची, तो प्रतिमा पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा माल्यार्पण नहीं किया गया था।
<
