नगर निगम ने तेलीबांधा से टाटीबंध चौक तक नो फ्लैक्स जोन घोषित किया है। महापौर के निर्देश के बाद नगर निगम की टीम ने मंगलवार को दोनों चौक के बीच डिवाइडरों में नो फ्लैक्स जोन का स्टीकर लगाना शुरू कर दिया है। इसके बाद करीब 12 किमी की इस सड़क पर डिवाइडरों म
.
शनिवार को महापौर मीनल चौबे ने अफसरों की बैठकर लेकर अफसरों को निर्देश दिया था कि तेलीबांधा से टाटीबंध चौक तक नो फ्लैक्स जोन घोषित किया जाए। इस निर्देश के बाद निगम ने मंगलवार को पूरी सड़क में डिवाइडरों के बीच स्टीकर लगाया है।
इस पूरी सड़क में डिवाइडर में कहीं पर भी विज्ञापन, प्रचार या शुभकामना संदेश के फ्लैक्स नहीं लगाए जाएंगे। फ्लैक्स लगने पर संबंधित संस्था, संगठन, व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस प्रमुख सड़क के बाद नगर निगम अन्य सड़कों पर भी इस तरह के प्रयोग करेगा। इससे शहर की सुंदरता बची रहेगी और सड़कों पर चलने वाले लोग दुर्घटना से भी बचेंगे।
<
