Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » NH-43 में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:युवक के सिर में आई गंभीर चोट, शिनाख्त के लिए करनी पड़ी मशक्कत
Breaking News

NH-43 में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:युवक के सिर में आई गंभीर चोट, शिनाख्त के लिए करनी पड़ी मशक्कत

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 21 at 141825 1776762002
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 21 at 141825 1776762002
नेशनल हाईवे 43, अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्यमार्ग में गुतुरमा के पास बुधवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोटें आई जो उसकी मौत का कारण बनी। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे 43 में गुतुरमा के सरईपारा के पास तेज रफ्तार में में ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। ट्रक पत्थलगांव से सीतापुर की ओर आ रहा था। सामने से हुई टक्कर में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। वह सड़क पर गिर गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़ भाग निकला। शिनाख्त के लिए परेशान रही पुलिस
घटना की सूचना पर मौके पर सीतापुर पहुंची पुलिस ने शव को हॉस्पिटल भिजवाया। युवक के पास मोबाइल या कोई दस्तावेज नहीं मिला है। युवक के बाइक का नंबर भी नहीं था, जिसके कारण युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। युवक की फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर शिनाख्त की कोशिश की गई। दोपहर बाद युवक के जशपुर जिला अंतर्गत ग्राम लुड़ेग का निवासी होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने लुड़ेग में सूचना भेज दी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा,मौत:देर रात काम से लौट रहे थे, बाइक के उड़े परखच्चे, परिजनों ने किया चक्काजाम

April 21, 2026

बीरगांव ईंट भट्ठे पर छापा, 3 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू:पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, तड़के सुबह छह बजे बाल आयोग की टीम ने मारा छापा

April 21, 2026

भीड़ को देखते तीन बड़े रूट्स पर समर स्पेशल ट्रेन:कोरबा–बेंगलुरु, खड़गपुर–पुणे और आद्रा–मुंबई के लिए चलेंगी, रायपुर-दुर्ग और बिलासपुर से बड़े स्टेशनों पर हॉल्ट

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068209
Views Today : 82
Views Last 7 days : 1054
Views Last 30 days : 4155
Total views : 89165
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.