Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » NH पर टैंकर-ट्रेलर में भिड़ंत, पर्यटन मंत्री का काफिला फंसा:कोरबा में ड्राइवर-केबिन में फंसा, 3 घंटे तक लगा रहा जाम, पुलिस ने किया रेस्क्यू
Breaking News

NH पर टैंकर-ट्रेलर में भिड़ंत, पर्यटन मंत्री का काफिला फंसा:कोरबा में ड्राइवर-केबिन में फंसा, 3 घंटे तक लगा रहा जाम, पुलिस ने किया रेस्क्यू

By adminApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d7d6f9e6 837c 4866 bfeb 52e866da5a1e 1775967117702
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d7d6f9e6 837c 4866 bfeb 52e866da5a1e 1775967117702
कोरबा में शनिवार देर रात एनएच 130 पर एक डीजल टैंकर और ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक चालक केबिन में फंस गया। इस घटना के कारण अंबिकापुर-कटघोरा मार्ग लगभग तीन घंटे तक बाधित रहा, जिसमें पर्यटन मंत्री का काफिला भी फंसा रहा। यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली स्थित लालघाट के पास हुआ। जानकारी के अनुसार डीजल टैंकर अंबिकापुर की ओर से आ रहा था, जबकि ट्रेलर कटघोरा की दिशा में जा रहा था। लालघाट के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। टैंकर चालक केबिन में फंसा टैंकर चालक काफी देर तक अपने केबिन में फंसा रहा। कटघोरा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और फंसे हुए चालक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे के कारण एनएच 130 पर अंबिकापुर-कटघोरा मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। गाड़ियों की लगी लंबी कतार सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों, चार पहिया वाहनों और अन्य गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लगभग तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। इसी जाम में पर्यटन मंत्री का काफिला भी फंसा रहा, जिसे बाद में पुलिस ने वैकल्पिक व्यवस्था कर निकाला। टैंकर और ट्रेलर को सड़क से हटाया गया यातायात बहाल करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी, खासकर टैंकर में डीजल भरा होने के कारण आग लगने का खतरा बना हुआ था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराया। काफी मशक्कत के बाद बड़ी क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त टैंकर और ट्रेलर को सड़क से हटाया गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने घायल दोनों चालकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। कटघोरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने एनएच 130 के इस हिस्से में लगातार होने वाले हादसों पर चिंता व्यक्त की है, जिसका कारण रात में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क पर रोशनी की कमी बताई जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076647
Views Today : 583
Views Last 7 days : 3993
Views Last 30 days : 11798
Total views : 106798
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.