![]()
राज्य सरकार ने रबी सीजन में किसानों को बेचे जाने वाले बीजों की कीमतें तय कर दी हैं। बीज विक्रय दर निर्धारण समिति ने आगामी रबी सीजन 2025-26 के लिए अनाज, दलहन एवं तिलहन प्रमाणित बीजों की बिक्री के लिए नई कीमतें तय की हैं। इनमें गेहूं, रागी, मटर, चना, म
.
यह दरें कृषक समग्र विकास योजना के अनुसार तय की गई हैं। दरअसल, राज्य स्तरीय बीज विक्रय दर निर्धारण समिति की 10 अक्टूबर को बैठक हुई। इसमें बीजों के बिक्री मूल्य को लेकर फैसला लिया गया।
ऐसे तय किया गया है दर : भारत सरकार एवं राज्य सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं में प्रावधान अनुसार उत्पादन एवं वितरण अनुदान की राशि को घटाकर बीज बिक्री की रद तय की गई है।
आधार बीज की दरें प्रमाणित से 100 रुपए अधिक होंगी
राज्य सरकार ने बीज की नई दरें तय कर दी हैं। इसके तहत आधार बीज बिक्री की दरें प्रमाणित बीज से 100 रुपए प्रति क्विंटल अधिक होगी। विभिन्न योजनाओं में वितरित बीज के देयक अनुदान जोड़कर जारी किए जाएंगे। कृषि विभाग द्वारा उत्पादन एवं वितरण अनुदान की राशि प्रावधान अनुसार छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड को देय होगी।
<
