Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » New experiment in sugarcane cultivation… Seeds prepared using I-word method | गन्ने की खेती में नया प्रयोग…आई-वर्ड पद्धति से बीज तैयार: इससे 80% कम लगे बीज, युवा किसान भुपेन्द्र ने 70% तक कम कर ली लागत – Chhattisgarh News
Breaking News

New experiment in sugarcane cultivation… Seeds prepared using I-word method | गन्ने की खेती में नया प्रयोग…आई-वर्ड पद्धति से बीज तैयार: इससे 80% कम लगे बीज, युवा किसान भुपेन्द्र ने 70% तक कम कर ली लागत – Chhattisgarh News

By adminDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
670f13c7 6866 42de b63a 2ad76c37b248 1 1 1766247600
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कबीरधाम जिले के ग्राम दुल्लापुर-रानीसागर के किसान भुपेन्द्र डहरिया ने खेती में आधुनिक विज्ञान और तकनीक का सही उपयोग करते हुए इसे केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि लाभकारी व्यवसाय बना लिया।

.

एमएससी हॉर्टिकल्चर की पढ़ाई कर चुके भुपेन्द्र ने परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाया। गन्ना की खेती में भुपेन्द्र ने बीज उत्पादन की एक नई और प्रभावी तकनीक अपनाई है। उन्होंने आई वर्ड यानी गन्ने की गठान काटकर स्वयं बीज तैयार किए। इस तकनीक से उन्हें लगभग 80 प्रतिशत तक बीज की बचत हुई।

दरअसल, गन्ना के गठान के हिस्सा आंख की तरह नजर आता है। इसलिए इसे आई वर्ड कहा जाता है। आधुनिक तकनीक में किसान सिर्फ गठान के इसी हिस्से को काटकर उसका बीज के रूप में इस्तेमाल करते हैं। बाकी का हिस्सा बेचकर अतिरिक्त आय ली जा सकती है।

युवा किसान भुपेन्द्र के पास 8 एकड़ पैतृक जमीन है, जबकि 20 एकड़ भूमि उन्होंने लीज पर लेकर खेती की। उन्होंने वर्ष 2017 में खेती की शुरुआत की थी। वर्तमान में वे 3 एकड़ में केला, 3 एकड़ में गन्ना और शेष भूमि में धान की खेती कर रहे हैं। जहां पहले प्रति एकड़ गन्ना बीज पर करीब 15 हजार रुपए खर्च होते थे।

गन्ने की फसल के साथ युवा किसान भुपेंद्र

गन्ने की फसल के साथ युवा किसान भुपेंद्र

वहीं अब यह खर्च घटकर मात्र 4000 रुपए प्रति एकड़ रह गया है। एक गन्ना पौधे से लगभग 20 बीज तैयार किए जा सकते हैं, जो करीब 8 महीने में पूरी तरह तैयार हो जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने गन्ना की लाइन विधि और गैप पद्धति से बुवाई कर पैदावार में वृद्धि की।

इससे 500-600 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन ले रहे हैं। आधुनिक तकनीक के कारण उन्हें गन्ना की खेती से प्रति एकड़ औसतन दो लाख रुपए तक की कमाई हो रही है। मिट्टी और पानी की बचत के लिए उन्होंने ड्रिप इरिगेशन और फसल अवशेष मल्चिंग तकनीक को भी अपनाया, जिससे फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई और रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि हुई।

केले की खेती में भी उन्होंने नवाचार किया। जैविक खाद के प्रयोग से लागत कम हुई और उत्पादन में सुधार आया। उन्होंने बताया कि गन्ना के साथ सब्जियों और गेहूं, मटर-मक्का की अंतर बुवाई कर मिश्रित खेती को बढ़ावा दिया।

इससे उनकी आय के स्रोत बढ़े और खेती से जुड़ा जोखिम भी कम हुआ। भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए भुपेन्द्र डहरिया जैविक खाद और नीम आधारित कीटनाशकों का उपयोग करते हैं। साथ ही वे फसल चक्र अपनाकर मिट्टी की सेहत को सुरक्षित रख रहे हैं।

उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य किसान भी प्रेरित हो रहे हैं। कबीरधाम जिले के पोंड़ी, बोड़ला, लोहारा, मुंगेली, बेमेतरा सहित कई गांवों के किसान उनके खेतों का निरीक्षण कर आधुनिक तकनीकों को अपनी खेती में अपना रहे हैं।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि गन्ना बीज उत्पादन की यह तकनीक और लाइन विधि से बुवाई को व्यापक रूप से अपनाया जाए, तो राज्य में उत्पादन बढ़ने के साथ किसानों की आय में भी सुधार हो सकती है। भुपेन्द्र का कहना है कि खेती अब केवल परंपरा नहीं रही, बल्कि विज्ञान और तकनीक के माध्यम से इसे अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।

इन प्रगतिशील किसान से और जानें… 9981340099



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075262
Views Today : 18
Views Last 7 days : 2204
Views Last 30 days : 9863
Total views : 104285
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.