Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Negotiations between the BSP management and the MLA failed. | BSP प्रबंधन और विधायक के बीच फेल हुई वार्ता: अब देवेंद्र यादव का अनशन दो दिन और बढ़ा, DIC से मुलाकात तक आंदोलन रहेगा जारी – durg-bhilai News
Breaking News

Negotiations between the BSP management and the MLA failed. | BSP प्रबंधन और विधायक के बीच फेल हुई वार्ता: अब देवेंद्र यादव का अनशन दो दिन और बढ़ा, DIC से मुलाकात तक आंदोलन रहेगा जारी – durg-bhilai News

By adminDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 22 at 60844 pm 1766431347
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) प्रबंधन के फैसलों और कथित निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों-अधिकारियों के अधिकारों की लड़ाई को लेकर विधायक देवेंद्र यादव का उपवास लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।

.

धरना स्थल पर सोमवार को जिला प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बातचीत हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। इसके बाद विधायक ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक डीआईसी से सीधी मुलाकात नहीं होगी, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर पहुंची बीएसपी प्रबंधन और जिला प्रशासन से चर्चा करते भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव।

धरना स्थल पर पहुंची बीएसपी प्रबंधन और जिला प्रशासन से चर्चा करते भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव।

प्रबंधन के साथ नहीं बन सकी सहमति

सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे बीएसपी के जीएम आईआर जेएन ठाकुर, जीएम अतुल नौटियाल और जीएम श्रीनिवास उपवास स्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि बीएसपी के प्रतिनिधियों ने बताया है कि डीआईसी उनसे मिलना चाहते हैं, लेकिन हाल ही में उनका ऑपरेशन हुआ है।

दो दिन के अंदर मुलाकात का आश्वासन दिया गया है। तब तक के लिए उन्होंने अनशन जारी रखने का निर्णय लिया है। विधायक ने कहा कि बीएसपी के प्रतिनिधियों के पास निर्णय लेने का अधिकार नहीं है, इसलिए ठोस जवाब नहीं मिला।

सोमवार को बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक।

सोमवार को बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक।

भिलाई की बसाहट को जिंदा रखने के लिए मरना भी मंजूर: देवेंद्र

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि मैं मर भी जाऊं, तो भी भिलाई का निजीकरण रुकना चाहिए। हमें भिलाई की बसाहट को जिंदा रखना है। यह लड़ाई बीएसपी से नहीं, बल्कि गलत नीतियों से है। मैं इस शहर की पहचान मिटने नहीं दूंगा और न ही भिलाई को बिकने दूंगा।

इसी शहर ने मुझे पहचान दी है। उन्होंने कहा कि जब तक भिलाई के प्रभावित लोग अपनी लड़ाई नहीं समझेंगे, तब तक बदलाव संभव नहीं है और यह आंदोलन लंबा चलेगा।

20 दिसंबर से धरने पर बैठे हैं भिलाई नगर विधायक

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव 20 दिसंबर से धरने पर बैठे हैं। विधायक ने सवाल उठाए कि सेक्टर-9, सेक्टर-4 और सेक्टर-3 की बसाहट को खत्म, सेक्टर-9 अस्पताल के निजीकरण, स्कूलों, मैत्रीबाग, टाउनशिप के व्यापारियों, रिटेंशन स्कीम और आवासीय यूनिट्स को लेकर प्लान और अन्य मुद्दों को लेकर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है।

शाम को सेक्टर-5 से बड़ी संख्या में महिलाएं और युवक तख्तियां लेकर पहुंचे, बढ़ती भीड़ को देखते हुए बीएसपी प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी। मेन गेट से पहले बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की गई और सीआईएसएफ जवानों को तैनात किया गया।

मेडिकल टीम ने किया हेल्थ चेकअप

इस बीच मेडिकल टीम ने उपवास पर बैठे विधायक और दो अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। रिपोर्ट संतोषजनक न होने से समर्थकों में चिंता और आक्रोश बढ़ गया।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी विधायक देवेंद्र यादव के आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रबंधन से अपील की कि भिलाई शहर को बर्बाद होने से बचाया जाए। प्रदेश के कई कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, ट्रेड यूनियन नेता और सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

POCSO एक्ट में बड़ी सजा:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

June 24, 2026

निरमा पाउडर की आड़ में बन रहा था जर्दा-गुटखा:किराए के गोदाम में फैक्ट्री,20 दिन से गायब हुआ आरोपी;शक होने पर पुलिस ने मारी रेड

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075279
Views Today : 35
Views Last 7 days : 2221
Views Last 30 days : 9880
Total views : 104302
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.