Uncategorized
नया रायपुर में चलती बस में अचानक आग, 30 से अधिक कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान

नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार शाम एक चलती हुई कर्मचारी बस में अचानक आग लग गई। बस उस समय चल रही थी, तभी उसमें आग भड़क उठी।
बस में 30 से अधिक शासकीय कर्मचारी सवार थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही बस में धुआं फैलने लगा।
धुआं उठते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। सवार कर्मचारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रही है।



