Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Naxalites slit the throat of a JCB contractor in Bijapur. | छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने UP के ठेकेदार का काटा गला: पहले मुंशी को किया किडनैप, छुड़ाने पहुंचा तो मार डाला, जंगल में फेंकी लाश – Chhattisgarh News
Breaking News

Naxalites slit the throat of a JCB contractor in Bijapur. | छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने UP के ठेकेदार का काटा गला: पहले मुंशी को किया किडनैप, छुड़ाने पहुंचा तो मार डाला, जंगल में फेंकी लाश – Chhattisgarh News

By adminDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2e41129f 8fb2 4352 a336 34a36ec1d1a3 1765125224
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नक्सलियों ने जेसीबी ठेकेदार को मौत के घाट उतारा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सड़क ठेकेदार का गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले ठेकेदार के मुंशी को किडनैप किया था। जब ठेकेदार मुंशी को बचाने गया, तो उसे मार डाला। मामला पामेड थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक, मारे गए ठेकेदार की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले इम्तियाज अली के रूप में हुई है। वह काफी समय से नारायणपुर जिले के धोड़ाई इलाके में रह रहा था। नक्सलियों ने मारकर जंगल में लाश फेंकी है। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने वारदात की पुष्टि की है।

पामेड थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने रोड़ ठेकेदार की हत्या कर दी।

पामेड थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने रोड़ ठेकेदार की हत्या कर दी।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, नक्सली पहले जेसीबी मशीन के मुंशी का अपहरण किया। अपहरण की खबर मिलने पर ठेकेदार इम्तियाज अली मौके पर पहुंचा। मुंशी को छुड़ाने की कोशिश में ठेकेदार पकड़ में आ गया। नक्सलियों ने रास्ते में ही गला रेतकर हत्या कर दी।

नक्सलियों ने वारदात के बाद जेसीबी मशीन के मुंशी की रिहाई की। मुंशी ने ठेकेदार के परिजनों को वारदात की जानकारी दी। परिजनों ने पामेड़ पुलिस को सूचना दी। वहीं जानकारी मिलते ही पामेड़ पुलिस की टीम मर्डर स्पॉट के लिए रवाना हो गई है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा

बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि नक्सलियों ने मुंशी को रिहा कर दिया है, जिसने पुलिस और परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। मुंशी के बयान के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल की संभावित लोकेशन चिह्नित की है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बीजापुर एसपी ने बताया कि सुरक्षा बल की टीम मौके पर मौजूद है। अभी ठेकेदार का शव बरामद नहीं हुआ है। इसके पहले भी नक्सली कायराना करतूत को अंजाम दे चुके हैं। नक्सली सड़क निर्माण का विरोध कर रहे थे। कई बार धमकी भरे पोस्टर भी लगा चुके हैं।

…………………………………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

नक्सलियों ने गला घोंटकर BJP कार्यकर्ता को मार डाला:पर्चे में लिखा-मुखबिर था, ढाई साल में 10 भाजपा नेता, 10 शिक्षादूतों को कुल्हाड़ी से काटा

बीजापुर में नक्सलियों ने बीजेपी कार्यकर्ता को मार डाला। नक्सली 10 बीजेपी नेता और 10 शिक्षादूतों की भी हत्या कर चुके हैं।

बीजापुर में नक्सलियों ने बीजेपी कार्यकर्ता को मार डाला। नक्सली 10 बीजेपी नेता और 10 शिक्षादूतों की भी हत्या कर चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने BJP कार्यकर्ता की रस्सी से गला घोंट दिया। BJP कार्यकर्ता को उसके ही घर में तड़पा-तड़पाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के सुबह 4-5 बजे हत्या की है। मामला इलमिडी थाना क्षेत्र के मुजाल कांकेर का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

वन बंधु परिषद महिला समिति की हुई वार्षिक बैठक:शिक्षा, स्वास्थ्य और नारी सशक्तिकरण पर संस्था का फोकस, बच्चों को देती है एजुकेशन

June 17, 2026

स्वच्छता सर्वे टीम लौटी, 4 तरह का कचरा अलग नहीं:बिलासपुर निगम के पास डस्टबिन वाहन कम, 10 करोड़ के प्रस्ताव को नहीं मिली स्वीकृति

June 17, 2026

राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में चमकीं जिनिशा दानी:दो गोल्ड किए अपने नाम, 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074402
Views Today : 105
Views Last 7 days : 5620
Views Last 30 days : 9655
Total views : 102186
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.