![]()
छत्तीसगढ़ कराते संघ की ओर से आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में छात्रा जिनिशा दानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन अग्रसेन भवन, जवाहर नगर में किया गया, जिसमें प्रदेशभर से करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 11 साल से कम आयु वर्ग की पूल-बी कैटेगरी में जिनिशा ने काता स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद कुमीते (फाइट) प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। इन्हें दिया सफलता का श्रेय इस तरह उन्होंने दोनों स्पर्धाओं में एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिनिशा कक्षा पांचवीं की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अजय साहू अकादमी के प्रशिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया है। चैंपियनशिप के समापन समारोह में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू मौजूद रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ कराते संघ के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, सचिव अजय साहू सहित ओपी शर्मा, कमलेश देसाई, विवेकानंद भट्टाचार्य और निलेश बुधभट्टी मौजूद रहे।
<
